Ujiarpur Results 2024 LIVE: उजियारपुर में बीजेपी के नित्यानंद राय और और आरजेडी के आलोक मेहता के बीच सीधी लड़ाई है। उनके बीच कांटे की टक्कर है। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से किसी की जीत होगी। नित्यानंद राय इस सीट पर 2014 से काबिज हैं। 2019 में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को पराजित किया था। और हैट्रिक लगाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरी ओर आरजेडी से स्थानीय विधायक आलोक मेहता मैदान में हैं।वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है।
18.13 PM- उजियारपुर में जीत की ओर बढ़े नित्यानंद राय। 61719 मतों से आलोक मेहता को पछाड़ा। लगभग दस लाख वोटों की गिनती हो गई है जिनमें नित्यानद राय को 501345 वोट और आलोक मेहता को 439626 मत मिले हैं।
16.18 PM- उजियापुर लोकसभा सीट पर नित्यानंद राय की बढ़त बरकरार है। फिलहाल वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के आलोक मेहता से 35440 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। नित्यानंद राय को अबतक 395067 मिले हैं।
13.26 PM- उजियारपुर सीट पर बीजेपी के नित्यानंद राय अपने प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार आलोक मेहता से 11739 वोटों से आगे निकल गए हैं। उन्होंने अब तक 194624 वोट हासिल किया जबकि आलोक मेहता को 182885 वोट मिले हैं।
11.52 AM– उजियारपुर में बीजेपी के नित्यानंद राय अभी भी पीछे चल रहे हैं। कांटे की टक्कर है। आरजेडी के आलोक मेहता ने उनपर 5076 की बढ़त बना ली है। नित्यानंद राय को 87693 वोट मिले हैं तो आरोल मेहता को 87693 वोट।
9.28 AM- उजियारपुर में बीजेपी के नित्यानंद राय आरजेडी के आलोक मेहता से पीछे
8.00 AM- उजियारपुर में काउंटिंग शुरू
उजियारपुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ। वहां लगभग 59.59% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जहां तक समीकरण की बात है तो उजियारपुर में 2 लाख से ज्यादा कोइरी और 1,80,000 से ज्यादा यादव मतदाता है। इन पर सभी दलों की नजर रहती है। ़
इंडिया गठबंधन ने नित्यानंद राय के खिलाफ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता को मैदान में उतारा है। आलोक मेहता उजियारपुर विधानसभा के विधायक भी हैं। उनके पिता तुलसीदास मेहता की गिनती बिहार के बड़े समाजवादियों में की जाती है। आलोक मेहता लालू यादव और तेजस्वी यादव के काफी विश्वासपात्र हैं। इसलिए जब भी राजद के सहयोग से सरकार बनी आलोक मेहता को मंत्री जरूर बनाया गया।
उजियारपुर लोकसभा का गठन 2002 के परिसीमन के अनुसार 2008 में किया गया। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ जिसमें जनता दल यूनाइटेड के अश्वमेघ देवी ने जीत हासिल की। 2014 से यह लोकसभा क्षेत्र नित्यानंद राय के पास है। उन्होंने 2014 में आलोक मेहता को तो 2019 में उपेंद्र कुशवाहा को पराजित किया।
जहां तक विधानसभा क्षेत्रों की बात है तो उजियारपुर में कुल मिलाकर छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें वैशाली का पातेपुर सुरक्षित और समस्तीपुर का उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन मोहिउद्दीननगर और विभूतिपुर है। पातेपुर से बीजेपी के लखींद्र रोशन विधायक हैं। उजियारपुर से राजद के आलोक मेहता, मोरवा से आरजेडी के रणविजय साधु, सरायरंजन से बीजेपी के राजेश कुमार सिंह और विभूतिपुर से सीपीएम के अजय कुमार विधायक हैं।
