ऐप पर पढ़ें
Valmiki Nagar Results 2024 LIVE: वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर एनडीए से जदयू नेता और निवर्तमान सांसद सुनील कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन ने उनके खिलाफ आरजेडी से दीपक यादव को मैदान में उतारा है। इन्हीं दो उम्मीदवारों के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है। छठे चरण में 25 मई को यहां वोटिंग हुई थी।
15.30 PM वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट पर जेडीयू के सुनील कुमार ने जीत दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरजेडी के दीपक यादव को पराजित किया है।
13.54 PM- वाल्मिकी नगर में बीजेपी के सुनील कुमार आरजेडी े दीपक यादव से 66336 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 264381 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंदी दीपक यादव को 198045 मत मिले हैं।
8.00 AM- वाल्मिकी नगर में वोटों की गिनती शुरू
वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा का चुनाव हुआ जिसमें जनता दल यूनाइटेड के बैद्यनाथ प्रसाद महतो (सुनील कुमार के पिता) ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार फखरुद्दीन को लगभग 1 लाख 83000 वोटों के अंतर से परास्त किया। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सतीश चंद्र दुबे सांसद बने। फिर 2019 में बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया। उनके निधन के बाद 2020 में उपचुनाव हुए जिसमें जीत दर्ज करते हुए सुनील कुमार वाल्मीकिनगर के सांसद बने।
2020 के उप चुनाव के परिणामों की बात करें तो सुनील कुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्रवेश कुमार मिश्रा को 24000 मतों से हरा दिया। 2019 में भी दीपक यादव वाल्मीकिनगर से चुनाव लड़े थे। तब उन्हें मायावती की बीएसपी ने टिकट दिया था लेकिन 63000 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद दीपक यादव ने बीएसपी को छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। फिर लोकसभा 2024 के बीज बीजेपी छोड़ दिया तो राजद ने उन्हें अपना लिया।
वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर छह विधानसभा हैं। इनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर सुरक्षित, नरकटियागंज, बगहा लोरिया और सिकटा शामिल हैं इनमें से चार सीटों पर बीजेपी, एक पर जनता दल यूनाइटेड और एक सीट पर सीपीआई एमएल का कब्जा है।
अब तक के चार लोकसभा चुनावों में में वाल्मीकि नगर पर एनडीए का कब्जा रहा। आरजेडी या कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुला। दीपक यादव के सामने यह एक बड़ी चुनौती है।
