ऐप पर पढ़ें
Bhagalpur Results 2024 LIVE: भागलपुर सीट पर जेडीयू के अजय मंडल 47447 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे हैं। अब तक की काउंटिंग में अजय मंडल को 166473 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्माा को 119026 वोट मिले है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भागलपुर में मतदान हुआ था।
13:34 PM- भागलपुर सीट पर जेडीयू के अजय मंडल 47447 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे हैें।
12:49 PM- भागलपुर सीट पर जेडीयू के अजय मंडल 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे हैें।
12:11 PM- भागलपुर सीट पर जेडीयू के अजय मंडल 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे हैें।
10:30 AM- भागलपुर सीट पर जेडीयू के अजय मंडल 2 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे हैें।
8:00 AM: भागलपुर सीट की मतगणना शुरू
रेशम नगरी के लिए मशहूर भागलपुर का सियासी इतिहास वक्त-वक्त पर बदलता रहा है। 1977 से लेकर अब किसी एक दल का इस लोकसभा सीट पर प्रभुत्व नहीं रहा। 1952 में भागलपुर सीट अस्तित्व में आई। 1952 सबसे पहले कांग्रेस ने जीत का परचम फरहाया। अनूप लाल मेहता भागलपुर सीट से पहले सांसद बने। फिर 1957 से लेकर 1976 तक इस सीट पर कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा पांच बार इस सीट से सांसद चुने गए। 1977 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी रामजी सिंह ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त किया था।
2004 से लेकर 2013 तक भाजपा के कब्जे में ये सीट रही। सुशील कुमार मोदी और शाहनवाज हुसैन सांसद रहे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद आरजेडी ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा को मात दी। और शैलेश कुमार मंडल ने राजद को ये सीट जिताई। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की सहयोगी नीतीश की जेडीयू ने राजद से ये सीट छीन ली। 2019 में चुनाव में जदयू के अजय कुमार मंडल को 6,18,254 वोट मिले तो वहीं राजद प्रत्याशी और पूर्व सांसद शैलेश कुमार को 3,40,624 वोट मिले। जेडीयू ने भागलपुर सीट 2 लाख 77 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थी।
भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर शामिल हैं। जिसमें तीन बीजेपी, एक-एक आरजेडी, कांग्रेस और जेडीयू के पास हैं।
