ऐप पर पढ़ें
Jehanabad Results 2024 LIVE: बिहार की लोकसभा सीट जहानाबाद पर आरजेडी ने बड़ी बढ़त बना ली है। यहां पर आरजेडी के पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव तगड़ी लड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद को काफी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा बसपा उम्मीदवार अरुणा कुमार लड़ाई में कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
12:10 PM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद में आरजेडी राजद 30244 वोटों से आगे है। यहां पर आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव को 74696 वोट मिले हैं। जबकि जेडीयू को चंदेश्वर प्रसाद ने 44452 वोट हासिल किए हैं। बसपा के अरुण कुमार 14408 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।
11:50 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद में आरजेडी को बड़ी बढ़त। सुरेंद्र प्रसाद यादव 25781 वोटों से चल रहे आगे। अभी तक कुल वोट मिले 63599। वहीं चंदेश्वर प्रसाद( जनता दल यू) को 37818 और अरुण कुमार बसपा को 12706 वोट।
11:25 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद में राजद 16620 वोट से आगे हो चुका है। यहां पर सुरेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल) को 44952 वोट, चंदेश्वर प्रसाद( जनता दल यू) को 28332 वोट और अरुण कुमार बसपा को 9521 वोट मिले हैं।
11:06 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद से पांचवें राउंड की अपडेट आ गई है। यहां पर राजद 9361 वोट से आगे है। सुरेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)- 23541वोट। चंदेश्वर प्रसाद( जनता दल यू) – 14180 और अरुण कुमार बसपा- 5531 वोट।
11:00 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: चौथे राउंड में राजद 8836 वोट से आगे। सुरेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल)- 20808 वोट। चंदेश्वर प्रसाद( जनता दल यू) – 11972। अरुण कुमार बसपा- 4462 वोट।
10:55 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: तीसरे राउंड में राजद 6101 वोट से आगे। सुरेंद्र प्रसाद यादव (राष्ट्रीय जनता दल) 13831 वोट, चंदेश्वर प्रसाद( जनता दल यू) 7730 और अरुण कुमार बसपा को 3719 वोट मिले हैं।
10:45 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद में दूसरे राउंड में आरजेडी उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद यादव 4132 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद दूसरे और बसपा के अरुण कुमार तीसरे नंबर पर हैं।
10:25 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद सीट पर आरजेडी के
सुरेंद्र यादव ने बढ़त बना रखी है।
08:00 AM Jehanabad Results 2024 LIVE: जहानाबाद सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलट पेपर गिने जा रहे हैं।
जहानाबाद का सियासी समीकरण काफी मिला-जुला है। यहां पर कांग्रेसियों को पनपने का मौका मिला तो कम्युनिस्ट भी यहां खूब फले-फूले। इसके साथ ही साथ समाजवादी धारा भी यहां उठान पर रही है। साल 1996 के लोकसभा चुनाव तक यहां पर लेफ्ट का बोलबाला रहा। खास बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस यहां पर लगातार सहयोगियों की ही भूमिका में रहीं। यह लोकसभा सीट यादवों और भूमिहारों की बहुलता वाली है। साल 1977 को छोड़ दिया जाए तो यहां यादव और भूमिहार नेताओं के बीच मुकाबला रहा है।चुनाव परिणाम के लिहाज से देखें तो जहानाबाद में 1952 सोशलिस्ट पार्टी के बिगेश्वर मिश्रा सांसद बने। इसके बाद साल 1957 से 1962 तक कांग्रेस की सत्यभामा देवी सांसद रहीं। 1967 में सीपीआई के चंद्रशेखर ने यहां पर जीत हासिल की। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। साल 2004 में आरजेडी के गणेश प्रसाद तो 2009 के जेडीयू के डॉ. जगदीश शर्मा ने यहां से चुनाव जीता। 2014 में डॉ. अरुण और 2019 में चंदेश्वर प्रसाद चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
