Katihar Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead Tariq Anwar Congress Dulal chandra JDU

Katihar Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead Tariq Anwar Congress Dulal chandra JDU


ऐप पर पढ़ें

Katihar Results 2024 LIVE: बिहार की चर्चित सीटों में एक कटिहार लोकसभा पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। वोटों की गिनती के बाद यह तय होगा कि क्या कांग्रेस के प्रत्याशी तारिक अनवर जीत का छक्का लगाने में कामयाब रहेंगे। या फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दुलाल चंद्र एक बार फिर से जीत हासिल करने में कामयाब रहेंगे। काउंटिंग की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। सारे कैंडिडेट भी काउंटिंग एजेंट के साथ तैयार हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कटिहार में मतदान हुआ था। काउंटिंग की शुरुआत में पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने के बाद आगे और पीछे चलने के रुझान तेजी से आए

2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के दुलाल चंद्र ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रत्याशी तारिक अनवर को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट से तारिक अनवर ने बीजेपी के निखिल कुमार चौधरी को एक लाख से ज्यादा मतों से मात दी थी। 

सबसे पहले 1957 में अवधेश कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। 1962 में सोशलिस्ट पार्टी के प्रिया गुप्ता सांसद बने। 1967 में कांग्रेस अध्यक्ष रहे सीताराम केसरी जीते। 

1971 में भारतीय जनसंघ के ज्ञानेश्वर यादव और 1977 में भारतीय लोक दल से युवराज सांसद बने। 1999, 2004, 2009 में भाजपा के निखिल कुमार चौधरी ने परचम लहराया। 2014 में फिर तारिक अनवर की वापसी हुई। लेकिन 2019 में जेडीयू के दुलाल चंद्र ने तारिक को मात दी थी। कटिहार लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभाएं हैं। जिसमें कटिहार, कड़वा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी शामिल हैं। जिसमें 2-2 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस का कब्जा है। वहीं एक-एक सीट जेडीयू और माले के पास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *