Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024 Seats for NDA and INDIA

Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024 Seats for NDA and INDIA


ऐप पर पढ़ें

Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हो चुकी है। आज तक-माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा और एनडीए को काफी फायदा होता दिखाई दे रहा है। आज तक-माय एक्सिस इंडिया के सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए को 40 में से 29 से 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडिया को मात्र 7 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 

ऐसा है अनुमान

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज शाम को सातवें और आखिरी चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं। इसके बाद अलग-अलग एजेंसियों ने विभिन्न प्रदेशों के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इसी कड़ी में बिहार के लिए आज तक माय एक्सिस इंडिया का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 29 से 33 और इंडिया गठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया गया है। पार्टी वाइज आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के लिए 13 से 15, कांग्रेस को 1 से 2, जेडीयू को 9 से 11, आरजेडी को 6 से सात और एलजेपी (आरवी) को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

बता दें कि बिहार में सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में नालंदा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) संसदीय क्षेत्र में शाम छह बजे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और इस दौरान लगभग 50.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के सीईओ एचआर श्रीनिवासन ने शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) संसदीय क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के बाद बताया कि शाम छह बजे तक इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 50.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। यह 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव से दशमलव 68 प्रतिशत कम है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हीं संसदीय क्षेत्र में 51.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर मतदान समाप्ति से पूर्व मतदाता कतार में लगे हुए थे, उन्हें वोट करने की इजाजत है। इसलिए, मतदान के अंतिम आंकड़े में परिवर्तन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *