Violent clashes over plucking mangoes and litchis in Begusarai Bihar 5 arrested

Violent clashes over plucking mangoes and litchis in Begusarai Bihar 5 arrested


ऐप पर पढ़ें

बिहार के बेगूसराय में आम-लीची तोड़ लेने के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे और पत्थर चलाए गए। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव में गुरुवार की सुबह एक बगीचे में लगे आम और लीची तोडने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए। इसमें बीच-बचाव के लिए आगे आये ग्रामीण भी शामिल है। स्थानीय क्लिनिक में उनका इलाज कराया गया।

बिजली विभाग पर यूनिवर्सिटी कराएगा FIR, आखिर क्यों मजबूर हुआ TMBU? इस रिपोर्ट में जानें

ग्रामीणों ने जो बताया उसके अनुसार गांव निवासी शैलेन्द्र महतो और बलिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो के बीच एक बगीचे की जमीन और बगीचे में लगी आम-लीची तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी  डंडे चलने लगे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान जो भी लोग बीच-बचाव में आगे आये। वे भी चोटिल हो गये। दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प बढता देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के IOCL कर्मी की प्राइवेट पार्ट कुचल कर हत्या, पूर्वी चंपारण में मिली लाश 

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।   पुलिस ने मौके पर से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में उन्हें दूसरों पर हमला करते देखा गया। पुलिस ने आरंभिक पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में बलिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो, उसका पुत्र जितेन्द्र कुमार, चौकी गांव निवासी रंजीत महतो का पुत्र राहुल कुमार, आदित्य कुमार उर्फ कौरव कुमार व जगदेव सदा का पुत्र मालिक सदा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *