Bihar Weather Pakistan westerly winds are heating Bihar Mercury crosses 47 in Buxar know the condition of other districts

Bihar Weather Pakistan westerly winds are heating Bihar Mercury crosses 47 in Buxar know the condition of other districts


ऐप पर पढ़ें


प्रदेश के दक्षिण बिहार में गर्म पछुआ का प्रवाह लगातार जारी है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। पाकिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ राजस्थान (मरुस्थल), पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के रास्ते दक्षिण बिहार में पहुंच रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी की तरफ से अगले दो दिनों के दौरान नमीयुक्त पुरवा के आने के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर भीषण लू चलने के आसार को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर गर्म रात्रि की भी आशंका जताई गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़िए- बिहार में जानलेवा गर्मी; लू लगने से अबतक 59 की मौत, चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदानकर्मी की गई जान

अधिकतम तापमान गिरने के बावजूद भीषण गर्मी मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। इसके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में 7.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम पारा गिरा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री में)

पटना-  40.7

गया -45.2

वाल्मीकि नगर- 40.2

छपरा- 42.8

डेहरी- 46.0

मोतिहारी- 42.5

शेखपुरा- 41.6

गोपालगंज- 42.2

जमुई- 40.5

बक्सर- 47.1

भोजपुर- 44.1

वैशाली- 42.6

औरंगाबाद- 46.1

नवादा- 43.9

राजगीर- 42.5

जीरादेई- 42.0

अरवल- 44.8

बिक्रमगंज- 43.9

मुंगेर- 40.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *