Deadly heat in Bihar So far 59 have died due to heatstroke polling personnel posted on election duty lost their lives

Deadly heat in Bihar So far 59 have died due to heatstroke polling personnel posted on election duty lost their lives


राज्य में आसमान से आग बरस रही है। झुलसाने वाली गर्म हवा के थपेड़ों से भी आम-खास सब हलकान हैं। भीषण गर्मी की चपेट में आने से लोगों की जानें जा रही हैं। गुरुवार को राज्य में 59 लोगों की मौत हुई। इनमें पटना के 11 शामिल हैं। औरंगाबाद में 15, भोजपुर में 10, रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुरमें दो, बेगूसराय, बरबीघा, जमुई और सारण में एक -एकव्यक्ति की गुरुवार को जान गई। प्रदेश में बुधवार को भी लू से आठ लोगों की मौत हुई थी।

पटना जिले के अलग-अलग जगहों पर लू लगने से एक मतदानकर्मी, दो महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की शाम चार बजे दीघा इलाके में एक 65 साल की महिला की जान चली गई। जबकि सुबह के वक्त बुद्धा कॉलोनी थानांतर्गत जेपी सेतु पर एक हाइवा चालक ने दम तोड़ दिया। दानापुर स्टेशन पर दो, मसौढ़ी में दो लोगों की मौत भी लू से हुई। बाढ़ स्टेशन पर जहां उत्तर प्रदेश की एक महिला यात्री की जान चली गई, वहीं मोकामा स्टेशन पर तबीयत खराब के बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घोसवरी में एक वृद्धि की जान भी लू ने ले ली। हालांकि लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़िए- बिहार में स्कूल बंद होने से पहले 300 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक बेहोश हुए, भीषण गर्मी से अफरातफरी

इधर, पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगे मतदानकर्मी सुनील कुमार की मौत हो गई है। राज्य बीमा निगम का कर्मचारी सुनील पटना का रहने वाला था। मसौढ़ी के एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि मतदान सामग्री लेकर वह पोलिंग पार्टी के साथ निकला था। बाहर निकलने पर लू की चपेट में आने पर अचानक तबियत बिगड़ी। मसौढ़ी के निजी अस्पताल में इलाज के बाद पटना एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, चुनाव ड्यूटी करने आये सात होमगार्ड जवानों की तबीयत लू लगने से बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इधर, सुबह में बहादुपुर धनुष सेतु पर तैनात यातायात पुलिस का सिपाही बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हुई। यातायात संचालन में तैनात एक और जवान की तबीयत खराब हो गई।

मानसून अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर पहुंचा था। इसके बाद से मानसून को लगातार अनुकूल परिस्थितियां मिलती रही। इसी कारण मानसून ने अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही केरल में गुरुवार को दस्तक दे दी। इसके केरल पहुंचने का समय 1 जून था।

यह भी पढ़िए- Bihar Weather: बिहार को तपा रहीं पाकिस्तान की पछुआ हवाएं; बक्सर में पारा 47 के पार, जानें बाकी जिलों का हाल

केरल में मानसून के दो दिन पहले दस्तक देने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बिहार में भी निर्धारित समय 15 जून या एक-दो दिन पहले पहुंच सकता है। मानसून के केरल पहुंचने का प्रभाव बिहार सहित देश के कई राज्यों में जल्द दिखने के आसार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून आने से पहले बिहार में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *