Hindu Muslim bandh stopped when NDA government came Nitish Kumar lashed out at RJD

Hindu Muslim bandh stopped when NDA government came Nitish Kumar lashed out at RJD


ऐप पर पढ़ें

सासाराम के करगहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि 15 साल के राजद के शासन काल में हिंदू और मुस्लिमों का विवाद बहुत अधिक हुआ था। इन विवादों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। बल्कि उन्हें अपना एक बड़ा वोट बैंक बनाया गया। जब एनडीए की सरकार बिहार में बनी तब मुस्लिमों के विवाद को खत्म करने का प्रयास किया गया। मुस्लिमों का विवाद कभी देखने व सुनने को न के बराबर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि 1995 में वह एनडीए में शामिल हुए थे। अबतक दो बार वह राजद में गये। परंतु वहां इतना गड़बड़ था कि वापस आ गये। कहा कि अब हम किसी दूसरे के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व कई राज्यों में गये थे। जहां महिलाओं को सबल बनाने के लिए स्वंय सहायता समूह से जोड़ा जाता था। परंतु यह बिहार में नहीं था।

उन्होने कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार में 40 और देश में 400 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मतदाता क्षेत्र में विकास कार्य और मिलने वाली सुविधाओं का आंकलन कर मतदान करते हैं। सीएम ने करगहर में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी शिवेश राम और बक्सर में प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि 2005 के पहले क्या स्थिति थी।

यह भी पढिए- बेटा नहीं हो रहा था तो ज्यादा पैदा कर दिए; लालू और राबड़ी के बाल-बच्चों पर फिर बोले नीतीश कुमार

शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, सिंचाई, पुल-पुलिया सहित सभी विभागों की स्थिति बद से बदतर थी। हमने सभी विभागों की स्थिति बेहतर की है। जब भाजपा और जदयू ने मिलकर काम करना शुरू किया तब 2006 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या एक माह में मात्र 29 थी। लेकिन, 2024 में इन स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की संख्या प्रति माह ग्यारह हजार हो गई है।

उन्होंने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के लिए कुछ दलों के लोग हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा-फसाद को बल देते रहे हैं। लेकिन हमलोग साथ आए तो हमेशा के लिए इस विवाद पर विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने मदरसों को मान्यता देकर शिक्षकों की नियुक्ति की। नौ हजार कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। अभी 1000 का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले विद्यालयों में क्या स्थिति थी। 10 लाख लोगों को शिक्षक की नौकरी और 10 लाख को स्वरोजगार देने का कार्य किया गया है। विद्यालयों में छात्रों को पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति के साथ इंटर पास को 25 हजार और स्नातक पास को 50 हजार रुपए दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत तथा नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया।

यह भी पढ़िए- नीतीश कुमार ने गायब हो रहे RJD को दिया ऑक्सीजन, PM मोदी को बूढ़ा-बुजुर्ग करने पर JDU का पलटवार

महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाएं शिक्षित हुई हैं। 2005 से पहले प्रजनन दर 4.3 थी। लेकिन आज 2.2 रह गई है। सीएम ने प्रत्याशी शिवेश राम को भारी मतों से विजयी बना सरकार को मजबूत करने की अपील की। करहगर की सभा में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की कुछ लोगों द्वारा संविधान बदलने की झूठी अफवाह उड़ाई जा रही है। हम आरक्षण बढ़ाने वाले हैं। समाप्त करने वाले नहीं।

सीएम ने कहा कि पंचायत शिक्षक की बहाली में 2007 और पुलिस की बहाली में 2013 से ही महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिया। कहा कि 2020 में दस लाख नौकरी देने का वायदा किया गया था। अब तक चार लाख नौकरियां युवाओं को दी जा चुकी है। 2025 तक अपना वादा पूरा करते हुए 10 लाख नौकरियां दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मैं कई बार आ चुका हूं। उस स्थल को पर्यटक क्षेत्र के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *