Nitish Kumar and Mayawati election rally in Buxar tomorrow Tejaswi yadav in Motihari and Siwan up cm Yogi in Motihari

Nitish Kumar and Mayawati election rally in Buxar tomorrow Tejaswi yadav in Motihari and Siwan up cm Yogi in Motihari


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में अंतिम दो चरणों के चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती भी रैली के माध्यम से जनता से अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासाराम और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं होंगी। दोनों ही क्षेत्र में वह एक-एक सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा रोहतास जिले के करगहर प्रखंड में तथा दूसरी बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड में होगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मोतिहारी, सीवान, सारण, बेतिया, शिवहर और मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

अंतिम दो चरणों के लिए बिहार में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह के बाद पीएम मोदी की रैली; नड्डा भी आएंगे 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे सीएम योगी मोतिहारी के गोविन्दगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम पांच बजे योगी आदित्यनाथ पश्चिम चम्पारण के सुगौली विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बसपा प्रमुख मायावती बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव गौतम खरवार ने बताया कि 23 मई को बहन मायावती आईटीआई मैदान में दिन में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *