PM Modi may do road show or air show now Tejashwi yadav will do job show Former Deputy CM said before Bihar tour

PM Modi may do road show or air show now Tejashwi yadav will do job show Former Deputy CM said before Bihar tour


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना में 12 मई को रोड शो करने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से पीएम मोदी के रोड शो को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। वहीं राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तंज कसा है। बुधवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एयर शो करें करे चाहे रोड शो, कोई फर्क नहीं पड़ता। हम तो युवाओं के लिए जॉब शो करेंगे।  

वहीं दूसरी ओर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे। वे बेली रोड से आएंगे और डाक बंगला इलाके में जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोड शो के जरिए पीएम संदेश देंगे कि पिछले 10 वर्षों में भारत के विकास, समृद्धि, आर्थिक विकास के लिए काम किया है। उन्होंने सभी वर्गों को आरक्षण की व्यवस्था सुदृढ करने तथा संविधान बचाने का काम किया है। 

पीएम मोदी का प्रभाव घटा, बिहार में एनडीए 40 सीट नहीं जीतेगी; ये क्या बोल गए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल?

बता दें कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटरना में रोड शो के जरिए पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभा सीट को साधने की कोशिश करेंगे। रोड शो में दोनों निवर्तमान सांसद सह भाजपा उम्मीदवार (राम कृपाल यादव और रविशंकर प्रसाद) पीएम के साथ मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक पांच बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने सात चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। चार जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *