BJP made special plan to increase voting percentage in Patna Sahib Lok Sabha seat

BJP made special plan to increase voting percentage in Patna Sahib Lok Sabha seat


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तहत तीन चरणों में बिहार की 14 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। तीनों चरणों के वोटिंग प्रतिशत 2019 चुनाव की तुलना में कम रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हॉट पटना साहिब में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहल शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रत्येक मंडल में शक्तिकेंद्र स्तर पर दो बैठक भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के साथ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 80 वर्ष के वृद्ध लोगों का मतदान उनके घर पर ही सुनिश्चित कराने की भी व्यवस्था की जायेगी। बता दें कि सातवें और अंतिम चरण के तहत पटना साहिब में 1 जून को मतदान होगा। पटना साहिब सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी से रविशंकर प्रसाद और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत के बीच मुकाबला है। अंशुल अभिजीत पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे हैं। 

वहीं 12 मई को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि पहला मौका होगा जब देश के प्रधानमंत्री बिहार में रोड शो करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो विधानसभा की दृष्टि से बांकीपुर में ही केंद्रित होगा। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। यह कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक अवसर है। 

10 मई को नामांकन करेंगे रविशंकर प्रसाद:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से नामांकन 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता उन्हें अपनी शुभकामनाएं देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *