Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका सीटों पर वोटिंग है। मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। वोटर्स में काफी उत्साह दिख रहा है। दोपहर 3 बजे तक किशनगंज में 45.58%, कटिहार में 46.76%, पूर्णिया में 46.78%, भागलपुर में 39.49%, बांका में 42.89% वोटिंग हुई है। और कुल मतदान 44.24% हुआ है। इस चरण में 47 पुरुष एवं 3 महिला सहित कुल 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय, 20 निबंधित दलों एवं 16 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में जदयू के 5, बसपा के 4, कांग्रेस के 3, राजद के 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में बांका संसदीय क्षेत्र के चुनिंदा बूथों पर मतदान का समय बदला गया है। गौरतलब है कि इस चरण में देशभर की 88 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान है। दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 48,81,437 पुरुष, 45,14,555 महिला एवं 306 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं दूसरी तरफ आज अररिया में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर ईवीएम को बदनाम करने, और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने का आरोप लगाया। दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर हो रहे मतदान के हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
PM Modi Munger Rally LIVE: कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की साजिश रच रही है: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देने की साजिश रच रही है। और कर्नाटक में तो उसे ऐस कर भी दिया है। कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति और आरक्षण पर है।
PM Modi Munger Rally LIVE: देश का मजाक बनाते हैं कांग्रेस-आरजेडी वाले: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी वाले देश का मजाक उड़ाते हैं। बीते 10 सालों में हमने अपनी विरासत-धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया है। गुलामी की मानसिकता से घिरे ये लोग भारत को बदल नहीं सकते। जी-20 सम्मेलन में नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवमयी इतिहास को सामने रखा। एनडीए भारत को 21वीं सदी का वैश्विक केंद्र बनाना चाहते है।
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: दोपहर 3 बजे तक बिहार में कुल 44.24% मतदान
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: दोपहर 3 बजे तक बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान प्रतिशत
किशनगंज – 45.58%
कटिहार – 46.76%
पूर्णिया – 46.78%
भागलपुर – 39.49%
बांका – 42.89%
कुल- 44.24%
PM Modi Munger Rally LIVE: कांग्रेस की नजर आपकी विरासत पर है: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कह रहे हैं कि हम विरासत टैक्स लगाएंगे। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस का कहना है कि आधे से अधिक की संपत्ति कांग्रेस हड़प लेगी। अगर वो सत्ता में आई तो, अगर आपके पास 4 कमरे वाला घर है। तो आपकी संतानों को 4 कमरे वाला नहीं बल्कि 2 कमरे वाला घर मिलेगा। लेकिन आरजेडी वाले इस मामले पर चुप्पी साधे हैं।
PM Modi Munger Rally LIVE: इंडी गठबंधन का मॉडल तुष्टिकरण, एनडीए का मॉडल संतुष्टिकरण: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: इंडी गठबंधन का मॉडल है तुष्टिकरण और एनडीए का मॉडल है संतुष्टिकरण, जिस पर जिसका हक है, उसे मिलना चाहिए: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: बिहार को लालटेन के अंधेरे से बाहर निकाला: पीएम मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के जंगलराज को मुंगेर ने सबसे ज्यादा सहा है। लेकिन नीतीश, जेडीयू और बीजेपी की सरकार ने लालटेन के उस अंधेरे से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है। तो बिहार के लिए भी यही समय है। देश में वंदे भारत, बुलेट ट्रेनें, जैसी आधुनिक ट्रेनें चला रहे हैं। ट्रेन के डिब्बे और इंजन भी देश में बना रहे हैं। बिहार के रेल कारखानों को भी बहुत लाभ होने वाला है। हम भारत को दलहन और तिलहन में भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर चले हैं।
PM Modi Munger Rally LIVE: आपके एक वोट ने एनडीए की सरकार बनाई: PM मोदी
PM Modi Munger Rally LIVE: पीएम मोदी ने मुंगेर की रैली में कहा कि दुनिया जानती है, कि ये समय भारत का है। जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे। दुनिया को भी उनती ही मजबूती मिलेगी। बीते 10 साल में भारत की जो साख बढ़ी है। वो देश के नागरिकों का गौरव है। ये सब आपके एक वोट के कारण हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है। जिसने दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बजा दिया है। आपने अपने वोट से एनडीए की मजबूत सरकार बनाई। मोदी को आशीर्वाद दिया। जो आज दिख रहा है। वो अपने वोट का परिणाम है।
PM Modi Munger Rally LIVE: महागठबंधन को वोट दिया तो बर्बाद हो जाएंगे: सीएम नीतीश
PM Modi Munger Rally LIVE: सीएम नीतीश ने पीएम ोदी की मुंगेर रैली के मंच से कहा कि अगर आप लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया, तो फिर बर्बाद हो जाएंगे।
PM Modi Munger Rally LIVE: परिवारवाद पर सीएम नीतीश ने आरजेडी को घेरा
PM Modi Munger Rally LIVE: सीएम नीतीश ने कहा कि जाति के आधार एक वोट नहीं देना चाहिए, काम के आधार पर वोट देना चाहिए। हमने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। पीएम मोदी देश और बिहार को आगे बढ़ाएंगे। और ललन सिंह को भारी मतों से जिताएगे। और देश में 400 से ज्यादा सीटें एनडीए को जिताएंगे।
PM Modi Munger Rally LIVE: सीएम नीतीश ने याद दिलाया आरजेडी-कांग्रेस का राज
PM Modi Munger Rally LIVE: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लिए हम लोग 2005 से काम कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले 15 साल इन लोगों ने क्या किया था। लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। कितना विवाद होता था, आजकल समझते हैं कि मुस्लिम हमारा है, हमें वोट देंगे, लेकिन पहले झगड़ा कराते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य का क्या हाल था। कहीं सड़क नहीं, कहीं बिजली नहीं। फिर हम लोगों को मौका मिला। और बिहार का विकास किया। और आज राज्य में शांति का माहौल है। हम लोगों ने 2006 में कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। हिंदूओं के लिए 60 साल पुराने मंदिरों की घेराबंद कर रही है। हर क्षेत्र में काम किया। हर घर बिजली, हर घर नल, हर घर शौचालय पहुंचाया। वो लोग सिर्फ कमाई करते हैं। दो बार मौका दिए, लेकिन गड़बड़ किया तो उसे हटा दिया। 2005 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी दी। 10 लाख से ज्यादा रोजगार देंगे।
PM Modi Munger Rally LIVE: मुंगेर से पीएम मोदी का अभिभाषण थोड़ी देर में
PM Modi Munger Rally LIVE: थोड़ी देर में पीएम मोदी मुंगेर से चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, थोड़ी देर में मुंगेर में करेंगे रैली
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अररिया के फारबिसगंज के बाद मुंगेर में चुनावी रैली होने जा रही है। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: किशनगंज में 3 बजे तक 46.11% वोटिंग
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: किशनगंज में दोपहर 3 बजे तक 46.11 % मतदान
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: भागलपुर में वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 1 बजे तक 30.87% वोटिंग
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: भागलपुर सीट पर 1 बजे तक 30.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दो घंटे में 11.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे चरण में भागलपुर सीट पर हो रहे चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रहा। सुबह नौ बजे तक जिलेभर में 12 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे तक इसमें 7.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ 19.30 प्रतिशत ही बढ़ सका। इसके बाद दिन के 1 बजे इसमें फिर से 11.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद जिले में मतदान के कुल प्रतिशत का आंकड़ा 30.87 प्रतिशत पर पहुंचा।
PM Modi Munger Rally LIVE: थोड़ी देर में पीएम मोदी की मुंगेर रैली, सीएम नीतीश और ललन सिंह मंच पर मौजूद
PM Modi Munger Rally LIVE: थोड़ी देर में मुंगेर में पीएम मोदी की जनसभा होने वाली है। मंच पर सीएम नीतीश, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह मौजूद हैं। इनके अलावा जदयू सांसद संजय कुमार झा, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी हैं।
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: बिहार की 5 सीटों पर 1 बजे तक 33.08% वोटिंग
Bihar Lok Sabha Chunav Voting Live: बिहार की 5 सीटों पर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
किशनगंज – 34.65%
कटिहार – 35.37%
पूर्णिया – 36.59%
भागलपुर – 30.29%
बांका – 32.32%
कुल- 33.80%
PM Modi Araria Rally LIVE: देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है: पीएम मोदी
PM Modi Araria Rally LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। जो मीडिया पहले के बयान को गलत ठहरा रही है। उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत-बिना जानकारी के मोदी पर हमला बोलने के लिए नए-नए शब्दों के श्रृंगार कर रहे थे। आज वो वीडियो देश की जनता को दिखाने का प्रयास करें। देश को भी जानना चाहिए। मैं खुलकर कह रहा हूं कि देश के जो भी संसाधन हैं, जो भी संपत्ति है। उस पर पहला हक देश के गरीब का है। कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के मेनीफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है।
PM Modi Araria Rally LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दिया: PM
कर्नाटक में कांग्रेस के आरक्षण मॉडल को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में ओबीसी समाज को आरक्षण मिलता है, जो 27 फीसदी का कोटा है उसमें चोरी करने का खेल खेला है। उसमें से आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना का काम दिया। सुप्रीम कोर्ट और संविधान की आंखों में धूल झोंककर रातों-रात जितने भी मुसलमान थे, उन्हें कागज पर ठप्पा मारकर ओबीसी बना दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि ओबीसी का आरक्षण का बड़ा हिस्सा मुसलमानों के हक में चला गया। कांग्रेस ने ओबीसी के हक पर डाका डाला है। यही चाल बिहार में कांग्रेस करना चाहती है। और आरजेडी कांग्रेस का समर्थन कर रही है।
PM Modi Araria Rally LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दिया: PM
कर्नाटक में कांग्रेस के आरक्षण मॉडल को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में ओबीसी समाज को आरक्षण मिलता है, जो 27 फीसदी का कोटा है उसमें चोरी करने का खेल खेला है। उसमें से आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना का काम दिया। सुप्रीम कोर्ट और संविधान की आंखों में धूल झोंककर रातों-रात जितने भी मुसलमान थे, उन्हें कागज पर ठप्पा मारकर ओबीसी बना दिया। जिसका परिणाम ये हुआ कि ओबीसी का आरक्षण का बड़ा हिस्सा मुसलमानों के हक में चला गया। कांग्रेस ने ओबीसी के हक पर डाका डाला है। यही चाल बिहार में कांग्रेस करना चाहती है। और आरजेडी कांग्रेस का समर्थन कर रही है।
PM Modi Araria Rally LIVE: ओबीसी का आरक्षण छीनना चाहती है कांग्रेस: पीए मोदी
PM Modi Araria Rally LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी जाति-बिरादरी में पैदा हुआ है। हर परिवार में बुजुर्ग होते ही हैं। 70 साल के हर बुजुर्ग माता-पिता के इलाज का खर्चा उनकी संतानों को नहीं करना पड़ेगा। उनका बेटा मोदी करेगा। कांग्रेस-आरजेडी आपका हक छीनने से बाज नहीं आ रहे। अब कांग्रेस ने पिछड़ों, दलितों का हक छीनने की साजिश रची है। देश के संविधान में साफ तौर से कहा है कि देश में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस पूरे देश में धर्म आरक्षण का जोर लगा रही है। वो चाहती है कि कर्नाटक का जो आरक्षण मॉडल पूरे देश में लागू हो।
