ऐप पर पढ़ें
Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेता जमकर अपने विरोधियों पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मछली हम और तेजस्वी जी खाते हैं और कांटा मोदी जी के गले में लगता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह दिन भर में पांच कपड़ा बदलते हैं, वैसे ही अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों को देखने के लिए चश्मा बदलते हैं। वे हर धर्म और जाति के लोगों को अलग-अलग चश्मे से देखते हैं।
मुकेश सहनी मंगलवार को राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान ये बातें कहीं। सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश मे नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़वाते है। जबकि एक सरकार का काम लड़ाई खत्म करवाना है। सहनी ने आगे कहा कि 10 साल बाद भी प्रधानमंत्री को मंदिर, मस्जिद और हिन्दू मुसलमान के नाम पर वोट मांगना पड़ रहा है।
बाप सावन में मटन, बेटा रामनवमी में मछली; लालू, तेजस्वी, राहुल गांधी पर BJP के सम्राट का प्रहार
उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को बदलने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग दो बार गलती कर चुके हैं और अगर तीसरी बार गलती कर दी तो आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी। उन्होंने लोगों को गरीबों और किसानों के कल्याण वाली सरकार के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।
