Actress Neha Sharma will ask for votes for her father Will hold election rally Ajit Sharma is Congress candidate from Bhagalpur

Actress Neha Sharma will ask for votes for her father Will hold election rally Ajit Sharma is Congress candidate from Bhagalpur


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें भागलपुर, बांका, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया शामिल है। ऐसे में सियासी दलों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भागलपुर से महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के लिए उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा वोट मांगेंगी। और आज भागलपुर में पीरपैंती और कहलगांव में रोड शो करेंगी। और जनता से सीधा संवाद साधेंगी। आपको बता दें कांग्रेस ने भागलपुर से अजीत शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जो भागलपुर से विधायक भी हैं। 

इससे पहले बेटी और अभिनेत्री नेहा शर्मा के लोकसभा चुनाव में उतरने की अटकलें थी। और भागलपुर से कांग्रेस का टिकट मिलने की चर्चा थी। लेकिन बॉलीवड में व्यस्तता के चलते नेहा शर्मा ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। जिसकी पुष्टि खुद उनके पिता और भागलपुर से कांग्रेस कैंडिडेट अजीत शर्मा ने की थी। आज शाम नेहा शर्मा भागलपुर में पीरपैंती और कहलगांव दो जगह चुनावी रैली करेंगी और पिता अजीत शर्मा के लिए वोट मांगेंगी। जिसके लिए पोस्टर भी भागलपुर में लग चुके हैं। 

भागलपुर में 26 अप्रैल को मतदान है। कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पार्टी के अमीर उम्मीदवारों में एक हैं। नामांकन के दौरान दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास तीन करोड़ 45 लाख 82 हजार 268 रुपये की चल और 31 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। सवा दो लाख रुपये नकदी है। बैंक में 1,65,78,056 रुपये हैं। शेयर मार्केट में 11 लाख 49 हजार 899 रुपये लगे हैं। प्रत्याशी पर तीन करोड़ 95 लाख 52 हजार 795 रुपये का लोन भी है। ग्रेजुएट प्रत्याशी की कमाई का स्रोत व्यवसाय, रेंट और एमएलए का वेतन है। 

अजीत शर्मा पर दो मुकदमे अदालत में लंबित हैं। पटना के गांधी मैदान और भागलपुर के इशाकचक थाने में एफआईआर हुई थी। 1979 में देवघर में हत्या का मुकदमा चला था। इसमें 2001 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। लेकिन जिला जज ने अपील वाद में सजा का आदेश रद्द कर दिया था। बता दें कि अजीत शर्मा ने 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में संपत्ति 43,27,91,009 रुपये बतायी थी। जबकि दायित्व 6,22,05,197 रुपये बतायी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *