Bihar cm Nitish Kumar does not use mobile also told reason

Bihar cm Nitish Kumar does not use mobile also told reason


ऐप पर पढ़ें

आज के दौर में मोबाइल फोन आम जनता से लेकर खास लोगों तक की दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है। लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे उसे जानकर शायद आप हैरान हो जाएं। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोबाइल नहीं देखते हैं। खुद सीएम नीतीश ने इसका खुलासा किया है। शुक्रवार को बांका जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ह अब मोबाइल नहीं देखते हैं क्योंकि 2019 में पता चल गया है कि दुनिया 100 साल में खत्म हो जाएगी। इसलिए उन्होंने मोबाइल देखना बंद कर दिया है।

एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार गिरधारी यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास का काम किया गया है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि पहले पति पत्नी के राज में बिहार में कोई भी काम नहीं हुआ था। लोगों को घर से बाहर निकलने तक में डर लगता था। शाम होते लोग बाहर निकलना बंद कर देते थे लेकिन आज रात में भी लोग बाहर घूमने जाते हैं। 

सीएम नीतीश ने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में उनके कार्यकाल में विकास का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अब वह कभी भी भाजपा से अपना नाता नहीं छोड़ सकते हैं। भाजपा के साथ ही रहेंगे। उन्होंने बिहार के प्रजनन दर पर भी चर्चा के तथा कहा कि इसमें काफी हद तक लड़कियों में शिक्षा के कारण सुधार हुआ है।  उन्होंने जीविका की चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाओं का बिहार में जीविका के माध्यम से बेहतर उत्थान किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में और विकास का कार्य होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *