huge uproar after Chirag paswan mother was abused by crowd Tejashwi yadav said If I had heard I would not tolerated – चिराग की मां को भीड़ से गाली पर भारी बवाल; तेजस्वी बोले

huge uproar after Chirag paswan mother was abused by crowd Tejashwi yadav said If I had heard I would not tolerated – चिराग की मां को भीड़ से गाली पर भारी बवाल; तेजस्वी बोले


ऐप पर पढ़ें

बिहार के जमुई जिले में राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और उनकी मां को अपशब्द कहे जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद चिराग पासवान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। चिराग ने कहा कि उस मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद थे, उनके सामने जिस तरह मेरे परिवार को गाली दी गई। मेरी मां और मेरी बहन के बारे में टिप्पणी की गईं यह काफी दुखद है। इस संबंध में जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि क्या मैंने गाली दी है? मैंने भी उस वीडियो को देखा है। मंच से नहीं बल्कि सभा में मौजूद पब्लिक ने ऐसा किया है। तेजस्वी ने आगे कहा कि यदि इस तरह कि बातें मैं सुन लेता तो बर्दाश्त नहीं करता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान कौन बेवकूफ होगा जो ऐसी बातें करेगा। 

वहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी की मां को अपनी मां बताते हुए कहा कि मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मेरे सामने तेजस्वी यादव के परिवार के खिलाफ कोई कुछ बोलेगा तो मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा। मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा। मेरी राजनीति एक तरफ  लेकिन, वह मेरे परिवार हैं। लालू जी मेरे पिता के समकक्ष रहे हैं। उनके साथ उन्होंने काम किया है। 

तेजस्वी की सभा में मां को गाली पर चिराग हुए भावुक, बोले- मैं राबड़ी देवी, मीसा भारती का अपमान…

गौरतलब है कि जमुई में तेजस्वी यादव की जनसभा का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए माइक पर हैं। तेजस्वी के बगल में जमुई सीट से आरजेडी प्रत्याशी र्चना रविदास खड़ी हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मंच के ठीक सामने राजद की महिला प्रत्याशी के आगे चिराग पासवान और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *