Good rain in Bihar this year IMD released forecast regarding monsoon season

Good rain in Bihar this year IMD released forecast regarding monsoon season


ऐप पर पढ़ें

बिहार समेत लगभग पूरे देश में इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को मानसून को लेकर दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार, जून से सितंबर के चार महीनों में सामान्य से 106 फीसदी बारिश होगी। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा का मतलब 87 सेंटीमीटर बारिश से होता है। यानी इस बार करीब 92 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में यह आंकड़ा 992.2 मिलीमीटर है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने प्रेसवार्ता में कहा कि मानसूनी बारिश यदि 96-104 फीसदी रहती है तो यह सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार यह 106 फीसदी तक रहने की संभावना है, इसलिए यह सामान्य से अधिक रहेगी। इसमें पांच फीसदी की मांडलीय त्रुटि हो सकती है। वहीं, 2023 में मानसूनी बारिश सामान्य से 94 फीसदी रही थी, जो सामान्य से थोड़ी ही कम थी। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावना 61 फीसदी है, जबकि 29 फीसदी संभावना सामान्य रहने की है।

2002 से अब तक सात बार हुई सामान्य अधिक बारिश

बिहार में 2002 से 2023 के बीच सात बार ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 2007 में हुई थी। 2003, 2008, 2011, 2019, 2020 और 2021 में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। 2019 से 2021 के बीच 3 सालों तक लगातार सामान्य से अधिक बारिश हुई।

बिहार में लू के बीच पहले चरण का मतदान, भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी

आईएमडी प्रमुख डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हिंद महासागर में डिपोल की स्थितियां और उत्तरी गोलार्ध में बर्फ का आवरण भारतीय दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल हैं। अल नीनो मानसून का मौसम शुरू होने तक कमजोर पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *