Lalu Yadav daughter Rohini Acharya says if Papa come in ground then all haters mouth will shut – पापा आ गए तो बोलती बंद हो जाएगी, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य बोलीं

Lalu Yadav daughter Rohini Acharya says if Papa come in ground then all haters mouth will shut – पापा आ गए तो बोलती बंद हो जाएगी, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य बोलीं


ऐप पर पढ़ें

बिहार की सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लिया है। रोहिणी ने कहा कि अभी उनके पिता (लालू यादव) की तबीयत सही नहीं है, इसलिए वे सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि उनके पापा मैदान में आ गए तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी। अभी वे बेटे-बेटी से तो लड़ें। हमसे आकर फरिया लें।

रोहिणी आचार्य ने सोमवार सुबह पटना से छपरा रवाना होने से पहले ये बातें कहीं। उन्होंने बीजेपी नेताओं से कहा कि वे पूरे बिहार की जनता से लड़ें, उसके बाद लालू यादव से लड़ना। रोहिणी ने कहा, “अभी इन लोगों की हमसे तो लड़ने की ताकत नहीं है। पापा से क्या ही लड़ेंगे ये लोग।”

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के घोषणा पत्र पर सवाल उठा रहे विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने की महागठबंधन सरकार में रोजगार की क्रांति ला दी। अब उन्होंने एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया है। उनकी रोजगार क्रांति से एनडीए के नेता डर गए हैं।

रोहिणी के पूजा के दौरान आरजेडी का झंडा लहराने पर केस

रोहिणी आचार्य के पिछले दिनों हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लहराने और नारे लगाने पर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। हरिहरनाथ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि रोहिणी ने 1 अप्रैल को हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इस दौरान उनके पिता लालू यादव एवं मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी मौजूद थीं। अब उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के तहत शिकायत की गई। सोनपुर एसडीओ निशांत विवेक ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *