children taking the responsibility of casting votes in festival of democracy lok sabha election 2024

children taking the responsibility of casting votes in festival of democracy lok sabha election 2024


ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: मम्मी-पापा आप हमसे करते है प्यार तो करें मतदान। स्कूलों में पढ़ने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उत्सव में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।  गया में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेल परिसर स्थित जिला खेल भवन में नन्हें तीरंदाजों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी के साथ बच्चों ने मतदान कराने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। 

बच्चों ने कहा कि हमलोग अभी बच्चे है हमलोग मतदान नहीं कर सकते है, लेकिन हम अपने घर में जितने भी बड़े है सभी को मतदान जरूर करने के लिए जिद्द करेंगे। वहीं मगध आरर्ची के तीरंदाजों के आये हुये अभिभावकों को जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान मतदान जरूर करने का संकल्प दिलाया। कोंच जयप्रकाश ने कहा कि हम अपने परिवार एवं आस-पड़ोस में सबको मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर अंजय कुमार, संगीता पांडे, रमेश सिंह, दीया कुमारी, सलोनी कुमारी, माही कुमारी, राजा कुमार आदि रहे।

संविधान बदलना है; बीजेपी नेता के भाषण पर बवाल, तेजस्वी बोले- आरक्षण खत्म करना चाहते हैं

गायत्री शाखा ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

भारत विकास परिषद दक्षिण मगध बिहार प्रांत के बैनर तले गायत्री शाखा की ओर से गुरुवार को मतदाता जगरूकता अभियान चलाया गया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद पर माल्यार्पण करते हुए संरक्षक डॉ रविंद्र कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, प्रांतीय महिला बाल विकास संयोजिका डॉ शांति सिंह, उमेश कुमार सिंह , सब्यसाची, आशुतोष कुमार व गायत्री शाखा के सदस्यों ने वंदे मातरम् गायन के साथ अभियान की शुरुआत की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने अभियान पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से मतदान करने के लिए जागरूक किया।

बिहार समेत पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान है तो अंतिम सातवें चरण में पहली जून को लोग अपने मताधिकार का  प्रयोग अपने पसंद की सरकार बनाने के लिए करने वाले हैं। 4 जून को मतगणना होगी उसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजे के आधार पर अगली सरकार का गठन राजनैतिक दल करेंगे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *