मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू के 40 नेता स्टार प्रचार होंगे। जदयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची को गुरुवार को जारी किया। स्टार प्रचारकों में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजी सूची में कहा है कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में जदयू ये नेतागण प्रचार-प्रसार के लिए विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
स्टार प्रचारकों की सूची में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा और रामनाथ ठाकुर के अलावा श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, आफाक अहमद खान, गुलाम रसूल बलियाबी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, विनोद कुमार यादव, अजीत चौधरी, संजय सिंह, नीरज कुमार, ललन कुमार सर्राफ, खालिद अनवर, रवींद्र प्रसाद सिंह, जयकुमार सिंह, रामसेवक सिंह, संतोष कुमार निराला, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, राहुल शर्मा, अरुण मांझी, कमर आलम, मनोरमा देवी, राजीव रंजन और कुमुद वर्मा के नाम शामिल हैं।
आरजेडी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू और तेजस्वी यादव समेत 40 नेताओं के नाम
जदयू की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बने बिजेंद्र यादव
मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी की अभियान समिति का गठन कर दिया है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समिति के संयोजक तथा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह सह संयोजक बने हैं। अभियान समिति में कुल 79 नेताओं के नाम हैं। समिति के सदस्यों में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत रामनाथ ठाकुर, अनिल हेगड़े, अफाक अहमत खान, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, चंदन कुमार सिंह, श्रवण कुमार, अशौक चौधरी, लेशी सिंह, शीला मंडल, मदन सहनी, जमां खान, सुनील कुमार, महेश्वर हजारी, जयंत राज, नीरज कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, शालिनी मिश्रा, लक्ष्मेश्वर राय, रीना यादव, डॉ. कुमुद वर्मा, रंजू गीता, ललित नारायण मंडल, कृष्णनंदन वर्मा, भारती मेहता, सलीम परवेज और आनंद मोहन आदि शामिल हैं।
