Lok Sabha Elections total of 86 candidates filed nominations in second phase Voting on 5 seats including Purnia on 26th April

Lok Sabha Elections total of 86 candidates filed nominations in second phase Voting on 5 seats including Purnia on 26th April


ऐप पर पढ़ें

बिहार में दूसरे चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले आम चुनाव को लेकर भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा व कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार गुरुवार को दूसरे चरण के नामांकन के छठे व अंतिम दिन तक सभी पांच लोकसभा क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका में कुल 86 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जानकारी के अनुसार किशनगंज में कुल 15 उम्मीदवारों ने 27 नामांकन दाखिल किये। कटिहार में कुल 20 उम्मीदवारों ने 44 नामांकन पत्र, पूर्णिया में 11 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन, भागलपुर में 21 उम्मीदवारों ने 31 नामांकन तथा बांका में 19 उम्मीदवारों ने 29 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन किशनगंज में 16, कटिहार में 35, पूर्णिया में 8, भागलपुर में 16 और बांका में 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 

पूर्णिया में पप्पू यादव ने किया नामांकन दाखिल 

गुरुवार को पूर्णिया में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्णिया समाहरणालय में नामांकन के लिए पप्पू यादव ने कांग्रेस के पक्ष में जयकारे लगाए किंतु नामांकन पत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में दाखिल किया। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस नेतृत्व के आशीर्वाद साथ होने का दावा भी किया। 

लोकसभा चुनाव 2024: चिराग, मांझी और कुशवाहा; बिहार में तीन पार्टियों के सुप्रीमो की साख दांव पर

एआईएमआईएम ने पूर्णिया व कटिहार से दावेदारी वापस ली

असदुद्दीन ओवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) दूसरे चरण में सिर्फ किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने पूर्णिया व कटिहार से अपनी दावेदारी वापस ले ली है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पत्रकारों से बात करते हुए यह घोषणा की। पार्टी इसके पहले गया लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *