Chirag Paswan said to those who left LJPR understand my helplessness – पार्टी छोड़ने वालों से बोले चिराग पासवान

Chirag Paswan said to those who left LJPR understand my helplessness – पार्टी छोड़ने वालों से बोले चिराग पासवान


ऐप पर पढ़ें

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं से कहा कि उन्हें मेरी भी मजबूरी समझनी चाहिए। लोजपा (रामविलास) मात्र 5 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। ऐसे में केवल 5 को ही अवसर मिल सकता है। किसी भी दृष्टि से 50 लोगों को समाहित करना मेरे लिए संभव नहीं है। बता दें कि गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास) के डेढ़ दर्जन नेताओं ने बुधवार को चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया। इन नेताओं ने चिराग पासवान पर लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया है। 

चिराग पासवान ने कहा है कि टिकट नहीं मिलने पर हर दल में इस तरीके के आरोप लगाए जाते हैं। जब उनको सीटें नहीं मिलती या उनको लड़ने का मौका नहीं मिलता तो वे इस तरह की बातें करते हैं। ये सारी बातें आई, गई हो जाएंगी जब 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा। आप देखिएगा हम 40 की 40 लोकसभा की सीटें जीतेंगे।

चिराग पासवान की LJPR में मची भगदड़, 20 नेताओं ने दिया इस्तीफा; क्या है कारण? जानिए

दरअसल, संगठन सचिव रवींद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, मुख्य विस्तारक अजय कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा की घोषणा की। रवीन्द्र सिंह ने 20 नेताओं के चिराग पासवान का साथ छोड़ने का दावा किया। इन नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी तोड़ने में सबसे अहम भूमिका सांसद वीणा देवी ने निभायी थी। लेकिन उन्हें फिर से टिकट दे दिया गया। अन्य सीटों पर भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *