Lok Sabha Elections 2024 How free and fair voting Election Commission strict Daily reports called for in these cases

Lok Sabha Elections 2024 How free and fair voting Election Commission strict Daily reports called for in these cases


ऐप पर पढ़ें

समय चुनाव का है। कमान चुनाव आयोग के हाथ है। ऐसे में सभी घटना और पुलिस की उपलब्धियों की रिपोर्ट आयोग को चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित सभी रिपोर्ट रोजाना तलब की जा रही हैं। आयोग के निर्देश पर मुख्यालय ने सभी रेंज के आईजी और डीआईजी को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इन बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजी जा रही आयोग को जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजी जा रही है, उनमें लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित रिपोर्ट के तहत संबंधित जिलों में होने वाली घटनाएं, शांति-व्यवस्था भंग करने को लेकर होने वाली घटना, चुनाव से संबंधित होने वाली घटनाएं और उसमें जख्मी और मृतक के संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं। 

इसके अलावा अंतरराज्यीय और जिले के अंदर बने चेकपोस्ट और नाका की रोजाना रिपोर्ट। शराब को लेकर होने वाली कार्रवाई और बरामदगी को लेकर भी रिपोर्ट तलब की जा रही है।चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अवैध हथियार को लेकर होने वाली कार्रवाई और बरामदगी के साथ गिरफ्तारी की भी रोजाना रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जा रही है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के विरुद्ध होने वाली निरोधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। चुनाव आयोग अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर है। पुलिस के अभियान में अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही कोर्ट से जारी वारंट के तामिला को लेकर भी रिपोर्ट की मांग की गई है।

 पूर्णिया सीट पर मूड बदलेंगे लालू प्रसाद? पप्पू यादव ने लगाई यह गुहार, नामांकन का प्रोग्राम बदला

रोजाना वारंट के तामिला की रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके अलावा विस्फोटक को लेकर भी जानकारी ली जा रही है। भागलपुर में विस्फोट की घटनाएं होती रही हैं, इसलिए इस बिंदु को गंभीरता से लिया जा रहा है। विस्फोटक की बरामदगी और घटनाओं की भी रिपोर्ट मांगी है। हलांकि जिला प्रशासन को एक सप्ताह से प्रतिदिन जांच रिपोर्ट समर्पित की जाती रही है। अब आयोग को प्रतिदिन जांच रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव 2024: सियासत में बाहुबल की धाक, अब भी बरकरार है साख; इस बार कौन-कौन मैदान में? 

 

रिपोर्ट सीधे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को नहीं जायेगी

चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिलों से रिपोर्ट सीधे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को नहीं भेजी जाएगी। रिपोर्ट मुख्य चुनाव अधिकारी को जाएगी और वहां से टिप्पणी के साथ रिपोर्ट आयोग को जाएगी। नोटिस भेजने, बाउंडओवर कराए जाने और गुंडा बैंक के साथ ही फरारी बही की अद्यतन रिपोर्ट भी तलब की जा रही है। डीआईजी विवेकानंद ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट रोजाना भेजी जा रही है। भागलपुर, बांका और नवगछिया जिले से आने वाली रिपोर्ट मुख्यालय भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *