4 members of the same family killed in Bihar crazy son in law killed his mother in law wife and two daughters

4 members of the same family killed in Bihar crazy son in law killed his mother in law wife and two daughters


ऐप पर पढ़ें

बिहार के मधुबनी में शनिवार की सुबह झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत स्थित वारिसलाल चौक की एक मनहूस खबर ने लोगों को हैरत में डाल दिया। एक बहशी दामाद ने ससुराल आकर अपनी सास पत्नी और अपने ही दो छोटे-छोटे मासूम पुत्री की हत्या कर फरार हो गया। रात के समय की घटना है। घटना के वक्त घर में कुल 6 लोग मौजूद थे। जिसमें चार की हत्या हुई। दो अन्य मासूम बच्चे चौकी के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। हत्यारा रात में ही भाग गया। चौकी के नीचे छुपे हुए बच्चे सुबह अपने पिता की आवाज सुन कर  बाहर निकले और उसी दोनों बच्चे ने एसडीपीओ सहित अन्य लोगो को बताया कि उनके पिसा( पवन महतो) ने मारा पीटा और हत्या कर दी। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिसा के साथ अन्य लोग भी थे। घटना का कारण सटीक तरीके से सामने नही आया है। बताया गया कि पति पत्नी में विवाद चल रहा था। बहशी पति कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही थे। 

घटना की जानकारी होते ही लोग घटनास्थल में पहुंचने लगे। भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  सड़क जाम की स्थिति हो गई थी।  एसडीडीपीओ पवन कुमार के अलावा 112 की गाड़ी, झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर के एसएचओ दल बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई। 

इसे भी पढ़ें- मन करता है तब जेल जाते हैं; पैरोल पर निकले अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों का मजेदार जवाब, जानें और क्या कहा?

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय लखन महतो की पत्नी 60 वर्षीय प्रमिला देवी, अपनी पुत्री 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी, अपनी दो नतनी 4 वर्षीय प्रीति कुमारी और 6 माह की प्रिया कुमारी के अलावा दो पोते 8 वर्षीय सुहानी एवं 4 वर्षीय सचिन के साथ वारिस लाल चौक स्थित अपने घर पर सोई थी। उनका दामाद अवाम निवासी पवन महतो भी अपने ससुराल में ही था। रात लगभग 12 से 2:00 बजे के बीच सनकी दामाद किसी विवाद को लेकर अपनी सास पत्नी और अपनी दोनों पुत्री की हत्या कर दी। बहशी दामाद के साले संतोष महतो के दो बच्चे सुहानी और सचिन इस घटना के समय डर कर पलंग के नीचे छुप गए थे। इसी घर में पत्नी और दो बच्चे की लाश पड़ी हुई थी।  घर के बाहर आंगन की तरफ खेत में निकलने वाले दरवाजे पर उनकी सास की लाश पड़ी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दामाद के इस मारपीट वाले रूप को देखकर जब उनकी सास घर से भागने लगी होगी तो उनके दामाद खदेड़ कर उसे भी वहां मार डाला। सुबह लगभग 5:00 बजे के बाद संतोष महतो जब अपनी मां के घर पर पहुंचा और आवाज लगाया तो देखा कि सभी लाश पड़ी थी। चौकी के नीचे सहमे बच्चे पिता की आवाज सुनकर बाहर निकले तो उसने बताया कि उनके पिसा रात के समय यह घटना को अंजाम दिया है। 

इसे भी पढ़ें-  मोदी अंकल, मढ़ौरा आइए, साथ में चाय पिएंगे;  लालू की बेटी रोहिणी ने पीएम को क्यों दिया न्योता? 


 संतोष महतो ने बताया कि वह अपने दूसरे घर पर थे।  रात में भोज खाने के लिए गए हुए थे।  उनके एक पुत्र और पुत्री अपनी दादी के साथ ही इस घर पर सो गई थी। जहां पर यह घटना घटी है।  लोगों का अनुमान है कि बच्चे अगर चौकी के नीचे डर कर नही छुपाते तो इस दोनों बच्चों की भी  हत्या हो जाती। संतोष ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2017 में हुई थी। तब से बहन बहनोई में कुछ विवाद चल रहा था।  बेरोजगार बहनोई  पैसे मांगते रहता था। मारपीट भी करते रहते थे।  दहेज के कारण पत्नी को प्रताड़ित करने का एक मामला सकतपुर थाना में दर्ज किया हुआ है। इधर पति के मारपीट वाले व्यवहार से अजीज आकर पत्नी अपनी मां के पास रहने लगी थी।  दामाद आता जाता रहता था। 

 एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।  हर बिंदु से जांच होने के बाद ही लाश का पंचनामा किया जाएगा।  पत्थर का जाटा और कुछ ऐसे लकड़ी के टुकड़े भोथरे सामान से पीट कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।  उन्होंने बताया कि  दो अन्य लोगों की इस वारदात में शामिल होने की शंका है।  बताया कि एक स्पेशल टीम को आवाम की तरफ गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *