15 साल पहले की नहीं, आज की बात करे सरकार; कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का जवाबी हमला

15 साल पहले की नहीं, आज की बात करे सरकार; कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का जवाबी हमला


बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। हालांकि, सरकार में शामिल राजनीतिक दल के नेता अक्सर तेजस्वी की इन बातों के जवाब में उन्हें बिहार में 15 साल पहले के जंगलराज की याद दिलाते हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अक्सर अपने भाषणों में साल 2005 से पहले बिहार में क्या था, या क्या होता था, कहकर लालू और राबड़ी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की याद दिलाते रहते हैं। लेकिन अब तेजस्वी ने इसपर पहली बार जवाबी हमला बोला है। राजद नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि 15 साल पहले की नहीं बल्कि सरकार आज की बात करे।

गुरुवार को दस सर्कुलर रोड स्थित आवास के समीप मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 15 साल पहले क्या हुआ इससे आज जनता को कोई मतलब नहीं है। आज क्या हो रहा है,उसके बारे में सरकार बताएं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि घर के अंदर भी लोग सुरक्षित नही रह गए हैं। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और अपराध के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *