स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न दिखाता, बैड टच भी करता था टीचर; पटना के स्कूल की डर्टी पिक्चर

स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न दिखाता, बैड टच भी करता था टीचर; पटना के स्कूल की डर्टी पिक्चर


पटना में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक स्मार्ट बोर्ड पर छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखा रहा था। वह पिछले छह माह से कई मासूम छात्राओं के साथ गंदी हरकत कर रहा था। डर के मारे छात्राएं किसी से कुछ भी नहीं कहती थीं। एक रोज उन्होंने स्कूल की एक महिला अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस बीच बच्चे एक और शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने गये तो वहां मौजूद शिक्षिका को उन्होंने पूरी बात बताई। इस पर शिक्षिका ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपित के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। स्कूल में पहली से लेकर पांचवी तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पिछले छह माह से शिक्षक क्लासरूम में गंदी हरकत कर रहा था। हाल ही में उसकी नियुक्ति हुई थी।

घर से घसीट कर ले जाने लगा, प्रेमिका ने मचाया शोर तो पकड़ा गया प्रेमी और फिर…

आरोप है कि शिक्षक होमवर्क जांच करने के बहाने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करता था। वह उनसे इंतजार करने को कहता था। आरोपित जान-बूझकर बच्चियों को अपने मोबाइल फोन में पोर्न वीडियो दिखाता था। इन सभी बातों की जानकारी बच्चों ने हिम्मत कर स्कूल में बैठे वरिष्ठ शिक्षकों को भी दी। लेकिन, उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।

जांच में जुटी एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने केस दर्ज करवाने वाली शिक्षिका का बयान सोमवार को दर्ज किया। इसके बाद बच्चियों से भी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी। सबूत इकट्ठा करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *