पशुपति पारस को मौका मिला था, पर स्वार्थवश उन्होंने पार्टी और परिवार को तोड़ा दिया। स्व. रामविलास पासवान के उतराधिकारी सिर्फ चिराग पासवान हैं।
Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाThu, 10 Oct 2024 01:30 AM
लोजपा (रामविलास) के सांसद अरूण भारती ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा पशुपति कुमार पारस को लेकर दिये गये बयान को उनकी पार्टी खारिज करती है। बुधवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ रिश्तेदार होना ही उतराधिकारी होने का पैमाना नहीं होता। पशुपति पारस को मौका मिला था, पर स्वार्थवश उन्होंने पार्टी और परिवार को तोड़ा दिया। स्व. रामविलास पासवान के उतराधिकारी सिर्फ चिराग पासवान हैं। स्व. रामविलास पासवान जी ने अपने रहते हुए चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।
