मारपीट के दौरान युवक के नाजुक अंग में लगी चोट, बिहार में 18 साल के युवक की मौत

मारपीट के दौरान युवक के नाजुक अंग में लगी चोट, बिहार में 18 साल के युवक की मौत


प्रथम दृष्ट्या मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। मारपीट के दौरान आचनक नाजुक अंग पर लगने से मौत हो गई। मौत के कारणों का जांच रिपोर्ट आने पर ही अस्पष्ट हो पाएगा।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतासThu, 10 Oct 2024 04:40 AM
share
Share

बिहार में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट के दौरान युवक के नाजुक अंग पर चोट लगी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना रोहतास जिले की है। रोहतास थाना के सुंदरगंज में बुधवार की बीती रात दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव में निवासी विजय चौहान के पुत्र विकास चौहान का 18 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।

वहीं मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर रोहतास थाने लाया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि इस मामले में उक्त गांव के जितेंद्र चौहान, फुलेंद्र चौहान, इंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है जिनकी संलिप्तता पाई गई है। जिनसे पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। मारपीट के दौरान आचनक नाजुक अंग पर लगने से मौत हो गई। मौत के कारणों का जांच रिपोर्ट आने पर ही अस्पष्ट हो पाएगा। वही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *