बेगूसराय में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1करोड़ की संपत्ति जलकर राख; कैसे हुआ हादसा

बेगूसराय में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1करोड़ की संपत्ति जलकर राख; कैसे हुआ हादसा


बिहार के बेगूसराय में भीषण आगलगी में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक की बोतल फैक्ट्री में अहले सुबह आग लग गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगसरायSun, 13 Oct 2024 05:07 AM
share
Share

बिहार के बेगूसराय में भीषण आगलगी में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक की बोतल फैक्ट्री में अहले सुबह आग लग गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इससे पहले पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास उठ रही गुबार से लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आगलगी की घटना हुई उसमें प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन और अन्य प्रकार के बर्तनों का उत्पादन होता है। फैक्ट्री में कच्चा माल से लेकर तैयार माल तक सबकुछ ज्वलनशील ही था। इस वजह से तेजी से आग फैलने लगी। लेकिन स्थानीय लोगों और फैक्ट्री मालिक की सूचना पर फायर फाइटिंग टीम बहुत जल्दी से मौके पर पहुंच गई। लोग बता रहे थे कि समय पर दमकल बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू नहीं होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। यह औद्योगिक क्षेत्र है जहां अन्य कई फैक्ट्रियां हैं जिनमें आग लग सकती थी। लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग को एक फैक्ट्री के अंदर ही रोक लिया गया। इस घटना में किसी जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़े:तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

फैक्ट्री में काम करने वालों ने बताया कि इस घटना में कंपनी का भारी नुकसान हुआ है। लगभग एक लाख की संपत्ती जलकर राख हो गई। हालांकि अग्निशाम विभाग द्वारा आग से क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों को लेकर ठोस जानकारी नहीं दी गई है। कुछ लोगों का कहना है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई है। मामले में प्रशासन के स्तर पर जांच की जा रही है। अन्य फैक्ट्रियों में फायर फाइटिंग की व्यवस्था का ऑडिट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *