Headlines

बिहार में 3 बजे तक 42.95% वोटिंग; बक्सर सबसे आगे, पटना साहिब सबसे पीछे bihar lok sabha Chunav phase 7 voting live today Poll Percentage on 8 seats of bihar pataliaputra karakat buxar bjp rjd jdu exit poll -bihar news

बिहार में 3 बजे तक 42.95% वोटिंग; बक्सर सबसे आगे, पटना साहिब सबसे पीछे bihar lok sabha Chunav phase 7 voting live today Poll Percentage on 8 seats of bihar pataliaputra karakat buxar bjp rjd jdu exit poll -bihar news


Bihar Lok Sabha Chunav Phase 7 Voting Live: बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण की 8 सीटों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक कुल वोटिंग 42.95% हुई है। इस बीच बीजेपी ने लालू यादव के खिलाफ चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। वहीं अलग-अलग सीटों की बात करें तो दोपहर 3  बजे तक नालन्दा – 38.49 प्रतिशत, पटना साहिब – 36.83 प्रतिशत, पाटलिपुत्र- 49.89 प्रतिशत, आरा – 40.98  प्रतिशत, बक्सर- 45.90  प्रतिशत, सासाराम (सु.)-  44.80 प्रतिशत, काराकाट- 45.06  प्रतिशत, जहानाबाद – 43.46 प्रतिशत वोटिंग की रिपोर्ट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनासाहिब लोकसभा सीट के मंजू देवी उच्च विद्यालय बख्तियारपुर के बूथ पर वोट डाला। पाटलिपुत्र के वेटरनरी कॉलेज के बूथ संख्या 171 पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य ने वोट डाला है। इस दौरान राबड़ी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 400 पार पहुंच रहा है। वहीं रोहिणी आचार्य ने पहली बार पाटलिपुत्र में वोट डाला और कहा कि उनका वोट मणिपुर के महिलाओं के लिए है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव ने वेटरनरी कॉलेज स्थित बूथ पर वोट डाला। तेजस्वी कमर दर्द के चलते व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे थे। बीते कई दिनों से वो कमर दर्द से पीड़ित हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया। और कहा कि बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा। और इंडिया अलायंस 300 के पार जाएगी।  हम के संस्थापक और गया लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी और बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन ने परिवार संग जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में अपने गांव महकार में मतदान किया है।बिहारशरीफ में 95 साल की बुजुर्ग महिला ने वोट डाला नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट एवं जहानाबाद सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान वाले संसदीय क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें 60 हजार अर्धसैनिक बल और 22 हजार से अधिक गृहरक्षक शामिल हैं। सभी 16,634 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वोटिंग खत्म होने के साथ ही केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, कौशलेंद्र कुमार, मीसा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित 134 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। , नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ता एवं सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल किया जा रहा है। अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं। सातवें चरण की वोटिंग के हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहिए

Sat, 01 Jun 2024 04:45 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना डीएम, डीडीसी और एसडीएम ने वोट डाल ली सेल्फी

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना के DM शीर्षक कपिल अशोक, DDC तनय सुल्तानिया और SDO श्रीकांत पुंडलिक खांडेकर अपनी अपनी पत्नी के साथ सेंट जेवियर हाई स्कूल में वोट डाला। अधिकारियों ने वोट डालने के बाद सेल्फी भी ली।

Sat, 01 Jun 2024 04:39 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: चुनाव कराने रोहतास गए होमगार्ड जवान की मौत

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: रोहतास लोकसभा चुनाव संपन्न कराने गए अभयपुर मसुदन निवासी एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मसुदन निवासी होमगार्ड जवान मुंगेर में सेवारत था। जहाँ से उसे चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले का करगहर थाना भेजा गया। जहाँ गुरूवार को हीट स्ट्रोक का शिकार होने के बाद उसका इलाज कराया गया। शुक्रवार को जवान की तबियत ज्यादा खराब होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ से उसे सासाराम भेज दिया गया। जवान की तबियत ज्यादा नाजुक देखते हुए वहाँ से भी उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। इसी बीच जवान की मौत हो गई। इधर जवान की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। उसके बाद मानो घर में कोहराम मच गया। इस अनहोनी घटना से सभी अचंभित रह गए। सूचना पर मृतक के पुत्र सहित अन्य परिजन रोहतास रवाना हुए। वहाँ आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव शनिवार सुबह पैतृक गांव मसुदन पहुंचा। जहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर जवान के मौत के बाद मुंगेर होमगार्ड डीएसपी अनुज कुमार अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मृतक का गाँव मसुदन पहुंच कर उसके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया एवं परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद एवं आश्रितों को अनुकंपा के आधार नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया है। 

Sat, 01 Jun 2024 04:36 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: वोटिंग के दौरान पुलिस पब्लिक में भिड़ंत, सर फूटा

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: औरंगाबाद में बारुण प्रखंड के करेया मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में एक व्यक्ति का सिर फूट गया। पुलिस पर  मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है। सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।  दो पुलिस वालों को भी चोट आई है। घायल पुलिस कर्मियों का भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sat, 01 Jun 2024 04:33 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: कैमूर में वोट बहिष्कार, ग्रामीण पुलिस के बीच मारपीट

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: भभुआ के चांद प्रखंड के बहदुरा गांव में सड़क निर्माण व विद्युत ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर वोट बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों व पुलिस के बीच मारपीट हुई। बहदुरा के बूथ पर वोट देने वाले दो मतदाताओं को ग्रामीण डांट रहे थे। उन्हें धमका रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस घर में घुसकर मारपीट करने लगी, तो उनकी ओर से पथराव किया जाने लगा। इससे चांद थाने का सिपाही मिथलेश कुमार का सिर फट गया व दाए कंधे की हड्डी अलग हो गई है। इस घटना में पांच ग्रामीण भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल व चांद सीएचसी में चल रहा है।

Sat, 01 Jun 2024 04:06 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates:बिहार में सातवें चरण में 3 बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदान

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates:सातवें चरण की 8 सीटों पर दिन के 3 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार है।

नालन्दा – 38.49 प्रतिशत

पटना साहिब – 36.83 प्रतिशत

पाटलिपुत्र- 49.89 प्रतिशत

आरा – 40.98  प्रतिशत

बक्सर- 45.90  प्रतिशत

सासाराम (सु.)-  44.80 प्रतिशत

काराकाट- 45.06  प्रतिशत

जहानाबाद – 43.46 प्रतिशत

Sat, 01 Jun 2024 03:36 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मृत्यु

 Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: लोक सभा के अंतिम चरण के चुनाव मे बेतिया के गृह रक्षा वाहिनी के जवान की मृत्यु हो गई।बक्सर डिस्पैच सेंटर पर शुक्रवार को गर्मी की वजह से गिरकर बेहोश हो गए। आनन फानन में उन्हें वहां के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sat, 01 Jun 2024 03:17 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम ने डाला वोट

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कॉंग्रेस प्रत्याशी मनोज राम कुदरा में मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी लोगों से अपना अपना वोट निश्चित रूप से कास्ट करने की अपील की।

Sat, 01 Jun 2024 03:10 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे लव के साथ किया मतदान

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना एस टी सेवरेंस स्कूल स्थित बूथ पर जाने माने सीने स्टार और बिहारी बाबू के नाम से चर्चित ने शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मताधिकार का  प्रयोग किया। उनके साथ बेटे लव सिन्हा ने भी अपना वोट डाला।

Sat, 01 Jun 2024 03:08 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: आर के सिंह के सांसद प्रतिनिधि पर हमला

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates:  आरा में केंद्रीय मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह पर बड़हरा के सेमरा बूथ पर हमला किया गया है। गाड़ी का शीशा तोड़ा या है। पीड़ित सांसद प्रतिनिधि एफआईआर दर्ज कराने बड़हरा थाना पहुंचे।

Sat, 01 Jun 2024 03:01 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates:चुनाव में तैनात आधा दर्जन पुलिस वाले बीमार

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: भीषण गर्मी के कारण चुनाव कार्य में लगे आधा दर्जन पुलिसवालों की तबियत बिगड़ गयी।  राजीवनगर के एक हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनका इलाज चल रहा है।

Sat, 01 Jun 2024 02:50 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: नालंदा के बूथ नंबर177 पर ईवीएम का युवक ने बनाया वीडियो

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: नालंदा के बिहार शरीफ के बूथ नंबर177 पर सुरक्षा में कोताही का आरोप लगाया गया है। एक युवक ने ईएमवी में वोट डालते वीडियो बना लिया। उसे अब देखा और दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

Sat, 01 Jun 2024 02:34 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: लालू के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: मतदान केंद्र पर लालटेन छाप वाला हरा गमछा ले जाने को लेकर बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। लालू पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। लालू यादव परिवार के साथ वोट देने गए थे। इसका वीडियो भी दिया है जिसकी जांच चल रही है।

Sat, 01 Jun 2024 01:47 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 35.65% मतदान

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में 8 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल वोटिंग 35.65% हुई है। वहीं अगर अलग-अलग सीटों की दोपहर 1 बजे तक के मतदान फीसदी की बात करें तो 

(दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत )

पटना साहिब- 29.22%

पाटलिपुत्र-  40.48%

आरा-  33.06%

बक्सर- 37.79%

सासाराम- 37.12%

काराकाट- 39.53%

जहानाबाद- 36.66%

नालंदा- 32.94%

Sat, 01 Jun 2024 12:54 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ एनके सिंह ने डाला वोट

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के सदस्य डॉ एनके सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के बूथ नंबर 150 पर वोट डाला

Sat, 01 Jun 2024 12:52 PM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना के पोलिंग बूथ 243 से 247 पर पर्ची नहीं मिलने से वोटर्स को दिक्कत

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना के बिहार विद्यापीठ राजेंद्र स्मृति ग्रामीण विकास केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 243 से 247 पर वोटर पर्ची नहीं मिलने के कारण मतदान करने में मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

Sat, 01 Jun 2024 11:53 AM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: बिहार की 8 सीटों पर अबतक 24.25% मतदान

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण में 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक कुल वोटिंग 24.25% हुई है। वहीं अगर अलग-अलग सीटों की सुबह 11 बजे तक के मतदान फीसदी की बात करें तो 

(सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत )

पटना साहिब- 19.33%

पाटलिपुत्र-  27.68%

आरा-  21.19%

बक्सर- 25.89%

सासाराम- 22.09%

काराकाट- 22.92%

जहानाबाद- 27.09%

नालंदा- 24.30%

Sat, 01 Jun 2024 11:10 AM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: जीतन राम मांझी ने परिवार संग जहानाबाद में डाला वोट

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: हम के संस्थापक और गया लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी और बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन ने परिवार संग हानाबाद लोकसभा अंतर्गत अपने गांव महकार में मतदान किया है।

Sat, 01 Jun 2024 11:05 AM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना की डिप्टी मेयर रेश्मी चंद्रवंशी ने किया मतदान

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: पटना की डिप्टी मेयर रेश्मी चंद्रवंशी ने मुस्लिम हाई स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया है। साथ ही लोगों से भी मतदान की अपील की है 

Sat, 01 Jun 2024 11:00 AM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: काराकाट के शेखपुरा के दो बूथों पर वोट बहिष्कार

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: काराकाट में वोटर्स ने वोट बहिष्कार किया है। शेखपुरा के बूथ नंबर 227 -228 पर मतदाताओं ने मूलभूत सुविधाओं न मिलने के विरोध में मतदानव बहिष्कार किय है। आपको बता दें काराकाट में सुबह 9 बजे तक 11.75 फीसदी वोटिंग हुई है। 

Sat, 01 Jun 2024 10:48 AM

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: सीएम नीतीश कुमार ने पटनासाहिब के बूथ पर डाला वोट

Bihar 7th Phase Voting LIVE Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनासाहिब लोकसभा सीट के मंजू देवी उच्च विद्यालय बख्तियारपुर के बूथ पर वोट डाला। इस दौरान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.