बिहार में फिर बरसेंगे बादल, शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बिहार न्यूज़

बिहार में फिर बरसेंगे बादल, शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बिहार न्यूज़


मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय संरक्षण म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है। इसकी दिशा उत्तर-पूर्व बिहार की ओर है। इसके प्रभाव से दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 Oct 2024 02:31 PM
share
Share

पटना सहित बिहार के ज्यादातर भागों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान सूबे में बादल छाए रहेंगे। इस कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना सहित दक्षिण-मध्य और पूर्वी भागों में गरज और तड़क के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट के आसार हैं। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश लोगों के लिए तबाही का सबब होगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय संरक्षण म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है। इसकी दिशा उत्तर-पूर्व बिहार की ओर है। इसके प्रभाव से दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर मध्यम और हल्की बारिश हुई। जबकि ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को इससे राहत की उम्मीद है।

ये भी पढ़े:जो बच गए, उन्हें मां भगवती सजा देंगी; SC के फैसले पर भावुक हो गईं रमा देवी

गुरुवार को राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी थी। लेकिन, बीच-बीच में सूरज की तल्खी के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। इसी बीच दोपहर बाद राजधानी के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

इस बीच राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म जिला 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *