नीतीश सरकार के राज्य के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। और चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें आईटी विभाग और प्रबंध निदेशक पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड का भी प्रभार रहेगा। वित्त विभाग के सचिव दीपक आनंद को अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
शीर्षक कपिल अशोक प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना को अगले आदेश तक अध्यक्ष बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं निलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुछ दिन पहले ही अमृतालाल मीणा को राज्य का मुख्य सचिव और आलोक राजद को कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया है।
