बिहार में उफान पर नदियां; गंगा, घाघरा, बागमती लाल निशान के ऊपर, कई जिलों में अलर्ट

बिहार में उफान पर नदियां; गंगा, घाघरा, बागमती लाल निशान के ऊपर, कई जिलों में अलर्ट


नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर आ गई है। गंगा, बागमती, घाघरा नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है। जिसके चलते कई जिलों में जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बिहार में उफान पर नदियां; गंगा, घाघरा, बागमती लाल निशान के ऊपर, कई जिलों में अलर्ट
sandeep हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 16 Sep 2024 03:26 PM
share
Share

नेपाल के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में हो रही जबरदस्त बारिश के कारण एक बार फिर सूबे की नदियों में उफान है। गंगा, बागमती, घाघरा व कमला बलान नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी हैं। अधवारा, कोसी, गंडक के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर कमला के लाल निशान से ऊपर जाने की संभावना है। यदि बारिश की यही रफ्तार रही तो अगले 72 घंटों में आधी दर्जन नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है। नदियों में उफान को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं को रात्रि पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये हैं। तटबंध सुरक्षाकर्मियों को गश्त बढ़ाने को कहा गया है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी में अप्रत्याशित जलस्राव हो रहा है। यहां नदी में बीती रात 2.28 लाख क्यूसेक पानी हो गया था।

सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्र जारखंड के गढ़वा में भारी बारिश हुई है जबकि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और मध्यप्रदेश के सिद्धि में भी खूब बारिश हुई है। नेपाल में बारिश के कारण गंडक, कोसी समेत कई नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है।

ये भी पढ़े:बिहार का एक और पुल खतरे में, भारी बारिश में जमुई का बेली ब्रिज एक तरफ झुका

गंगा नदी पटना में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी है। बीती रात तक इसने चेतावनी स्तर को पार कर लिया था। गांधी घाट पर नदी खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गयी थी। जबकि हाथीदह में भी इसका पानी लाल निशान को पार कर लिया है। इसी तरह बागमती व कमला बलान मुजप्फरपुर में, घाघरा सीवान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कोसी नदी सुपौल और खगड़िया में जबकि बागमती व अधवारा सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर में, गंडक गोपालगंज में तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा दक्षिण बिहार की कई छोटी नदियों का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *