बिहार में ‘अपहरण’ उद्योग की नींव लालू यादव ने रखी; तेजस्वी के सत्ता संरक्षित अपराध के आरोप पर भड़के अशोक चौधरी

बिहार में ‘अपहरण’ उद्योग की नींव लालू यादव ने रखी; तेजस्वी के सत्ता संरक्षित अपराध के आरोप पर भड़के अशोक चौधरी


नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार राज्य में हो रहीं आपराधिक घटनाओं पर नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। बढ़ते क्राइम को रोकने में सरकार को विफल पाते रहे हैं। वहीं अपराधियों को सत्ता संरक्षण का मिलने के आरोप लगाए। जिस पर आज नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए। और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव को चैलेंज दे दिया। और कहा कि एक भी सत्ता संरक्षित अपराधी का नाम बताएं। साथ ही लालू राज की भी यादव दिला दी।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर आरोप लगा रहे हैं। कि बिहार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है, तो मैं चैलेंज करता हूं कि एक भी सत्ता संरक्षित अपराधी का नाम बताएं। नीतीश कुमार के राज में कोई पांच रूपया चंदा नहीं ले सकता, ये सुशासन का राज है। चौधरी ने कहा कि घटनाएं हो रही हैं, हम ये नहीं कहते कि घटनाएं नहीं हो रही हैं। लेकिन कोई घटना ऑर्गेनाइज्ड घटना नहीं हैं। कहीं भाई-भाई में झगड़ा है, कोई लड़की का झगड़ा है, जमीन का झगड़ा है, आपसी झगड़ा है। लेकिन आर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि पहले इनके (तेजस्वी) पिताजी के राज में रंगदारी वसूली जाती थी, अपहरण होता था। पूरे देश में बिहार में अपहरण उद्योग की नींव लालू यादव के राज में रखी गई। ये पूरी दुनिया जानती है। और ये बात कर रहे हैं कि सत्ता संरक्षित अपराध हो रहा है। नाम बताइए। उन्होने कहा कि तेजस्वी सिर्फ ट्वीट करते हैं, टीम रखें हैं, एक ट्वीट मार दिए भौरे-भौरे। क्योंकि लीडर ऑफ अपोजिशिन है, अखबार और मीडिया इनके ट्वीट को उठा लेता है। इसका कोई मतलब नहीं है।

CM के चमचे-बेलचे…,नीतीश कुमार बेचारे हो गए हैं; खूब बरसे तेजस्वी यादव

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि क्राइम बुलेटिन कौन जारी कर रहा है? जिनते पिता ने 15 साल बिहार में शासन किया, जिनके राज में 118 नरसंहर हुए। ये लोग नरसंहार रोकने में सक्षम नहीं हो पाए। दो-दो जेल ब्रेक हुआ, जहानाबाद और नवादा। ये सब इनके पिता लालू यादव के राजपाठ में हुआ। नीतीश राज में कोई नक्सल हमला हुआ, कोई दंगा हुआ, कोई जेल ब्रेक हुई। कोई नरसंहार नहीं हुआ। जिनके राज में सब ठीक चल रहा है। उसका क्राइम बुलेटिन जारी कर रहे हैं। तेजस्वी के पास कोई काम ही नहीं है। तो क्या बैठकर बुलेटिन जारी करना है।

आपको बता दें इससे पहले तेस्जवी यादव ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा था। नीतीश कुमार का इक़बाल ख़त्म है, अपराधी बेलगाम है। अपराध की रोकथाम करने वाले, अपराधियों को पकड़ने वाले, आम जनता की सहायता और सुरक्षा करने वाले काबिल अधिकारियों को किनारे किया हुआ है। जो फ़ील्ड में है उन्हें सत्ता एवं माफिया के दबाव में अपराध नियंत्रण की छूट नहीं है। जिसके बाद नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *