Magadh Express Accident : बिहार में रेल हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मगध एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। काप्लिंग टूटने से मगध एक्सप्रेस दो भागों में बट गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा पटना-बक्सर रेलखंड पर हुआ है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डुमरांव और रघुनाथ पुर स्टेशन के बीच टुड़ीगंज स्टेशन के पास यह घटना हुई है। ट्रेन संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस दिल्ली से पटना जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन पटरी पर दो हिस्सों में बंट गई। टुड़ीगंज स्टेशन से ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही यह दो हिस्सो में बंट गई। इस हादसे जान-माल का नुकसान हुआ है या नहीं? अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
