प्रशांत किशोर का जनसुराज आज बनेगा राजनीतिक दल; नेता, नेतृत्व और संविधान की होगी घोषणा

प्रशांत किशोर का जनसुराज आज बनेगा राजनीतिक दल; नेता, नेतृत्व और संविधान की होगी घोषणा


बिहार की सियासत में आज यानी बुधवार को एक नए राजनीतिक दल का उदय होगा। प्रशांत किशोर का जनसुराज अभियान पार्टी में बदल जाएगा। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा होगी। पार्टी गठन का कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में होगा।

sandeep हिन्दुस्तान, पटनाWed, 2 Oct 2024 12:13 AM
share
Share

बिहार में (2 अक्टूबर) बुधवार को एक और नए राजनीतिक दल का सूत्रपात हो जाएगा। बीते 2 मई 2022 से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है। इस अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बिहार की सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जनसुराज से जुड़े लोग वेटनरी कॉलेज मैदान पटना आ रहे हैं। और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन सुराज अभियान के दल बनने के मौके पर इसके नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा भी की जाएगी।

2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अबतक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं। जन सुराज को बिहार के एक करोड़ लोग मिलकर एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े:जन सुराज के विधायक जीते तो उन पर राइट टू रिकॉल का प्रयोग करेंगे प्रशांत किशोर

बिहार में (2 अक्टूबर) बुधवार को एक और नए राजनीतिक दल का सूत्रपात हो जाएगा। बीते 2 मई 2022 से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है। इस अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बिहार की सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जनसुराज से जुड़े लोग वेटनरी कॉलेज मैदान पटना आ रहे हैं। और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन सुराज अभियान के दल बनने के मौके पर इसके नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा भी की जाएगी।

2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अबतक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं। जन सुराज को बिहार के एक करोड़ लोग मिलकर एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो दल के नेतृत्व करने वाले लोगों में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वे दल बनने के बाद भी पहले की तरह पदयात्रा करते रहेंगे। प्रशांत किशोर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जन सुराज बिहार के अगले विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और आगामी चार विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आपको बता दें प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकरी बड़े स्तर पर जुड़े हैं। जिनकी संख्या 100 से ज्यादा है। इससे अलावा हाल ही में जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी के कई बड़े नाम जनसुराज में शामिल हुए हैं। जिसमें जदयू के पूर्व सांसद पूर्णमासी राम, मोनाजिर हसन, पूर्व केंद्रीय मंत्री डीपी यादव और पूर्व बीजेपी सांसद छेदी पासवान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *