पूर्व मुख्यमंत्री सतीश सिंह के बेटे जेडीयू में शामिल, सुनील सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी सदस्यता

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश सिंह के बेटे जेडीयू में शामिल, सुनील सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी सदस्यता


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुनील कुमार रविवार को नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें जेडीयू कार्यालय में पार्टी प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल एवं प्रदेश महासचिव रणविजय कुमार मौजूद रहे।

इस मौके पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यशैली का हर कोई कायल है। यही कारण है कि आए दिन जदयू परिवार का विस्तार हो रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में 14 करोड़ बिहारवासियों का दिल और विश्वास दोनों को जीता है।

बिहार के 38 जिलों में 20 सूत्री कमेटी गठित; कौन होंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेंबर

कुशवाहा ने कहा कि सुनील कुमार के पार्टी में शामिल होने से भागलपुर और खगड़िया में मजबूती मिलेगी और इसका फायदा अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे एनडीए गठबंधन को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *