Modi in Bihar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पीएम की बिहार में यह पहली जनसभा है। पीएम मोदी गुरुवार को बिहार में बीजेपी और एनडीए के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इस दौरान वे परिवारवाद एवं जंगलराज जैसे मुद्दों पर आरजेडी और कांग्रेस को घेर सकते हैं। जमुई लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती एनडीए के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह 12 बजे जमुई में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बिहार की सभी 40 सीटें जिताने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी की जमुई रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान समेत एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से देवघर होते हुए जमुई पहुंच रहे हैं। देवघर एयरपोर्ट से जमुई तक वे हेलिकॉप्टर से आएंगे। जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी वापस देवघर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 7 अप्रैल को नवादा में भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली होने की संभावना है। बिहार बीजेपी के नेता उसकी तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि बिहार में बीजेपी 40 में से 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले चरण में नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इनमें से दो सीटों नवादा और औरंगाबाद पर बीजेपी, जबकि जमुई से लोजपा एवं गया से HAM चुनाव लड़ रही है।
Modi in Bihar LIVE Updates: पीएम मोदी की रैली से पहले तेजस्वी बोले- एनडीए में जमकर परिवारवाद
Modi in Bihar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमुई रैली से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार में प्रथम चरण की 𝟒 सीटों का प्रचार करने आएंगे। चारों सीटों पर परिवारवादी उम्मीदवार हैं। इनमें से दो क्षेत्रीय पार्टियों के और दो उम्मीदवार देश की सबसे बड़ी परिवारवादी एवं वंशवादी नेताओं से भरी पड़ी बीजेपी के हैं।
Modi in Bihar LIVE Updates: सीएम नीतीश पटना से जमुई पहुंच रहे
Modi in Bihar LIVE Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से जमुई के लिए रवाना हो गए हैं। जमुई में वे पीएम मोदी की जनसभा में शिरकत करने वाले हैं।
Modi in Bihar LIVE Updates: बिहार दौरे से पहले भावुक हुए पीएम मोदी बोले- सभी 40 सीटें जीतेंगे
Modi in Bihar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे से ठीक पहले आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।
Modi in Bihar LIVE Updates: दिल्ली से देवघर पहुंच रहे पीएम मोदी, फिर हेलिकॉप्टर से जमुई आएंगे
Modi in Bihar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए झारखंड के देवघर पहुंच रहे हैं। देवघर उतरने के बाद वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए वे जमुई आएंगे। जमुई में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे वापस देवघर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
