PM Modi in Darbhanga Bihar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। दरभंगा के राज मैदान में वे बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के समर्थन में राज मैदान में जनसभा करने जा रहे हैं। सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। मंच सजा है, पीएम मोदी का इंतजार किया जा रहा है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री दरभंगा पहुंचेंगे। करीब 3.30 बजे उनके मंच पर आने का कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांचवां बिहार दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी ने जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, अररिया और मुंगेर में चुनावी रैली कर चुके हैं। दरभंगा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। यहां बीजेपी के गोपालजी ठाकुर के खिलाफ महागठबंधन ललित यादव को टिकट दिया है। इन दोनों के बीच ही मुख्य मुकाबला है। पीएम मोदी की दरभंगा रैली से जुड़े ताजा अपडेट्स यहां पढ़ें–
PM Modi in Darbhanga LIVE: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, भाषण शुरू
PM Modi in Darbhanga LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के राज मैदान में मंच पर पहुंच गए हैं, उनका भाषण शुरू हो गया है।
PM Modi in Darbhanga LIVE: दरभंगा में चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग
PM Modi in Darbhanga LIVE: बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है। यहां से बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर फिर से चुनावी मैदान में हैं, उनके खिलाफ आरजेडी ने 6 बार विधायक रहे ललित यादव को उतारा है। इस सीट पर आरजेडी और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
PM Modi in Darbhanga LIVE: पीएम मोदी के भाषण पर रहेगी सबकी नजर
PM Modi in Darbhanga LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरभंगा रैली के भाषण पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। बिहार में अक्सर वे चुनावी जनसभाओं में परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आरजेडी को निशाने पर लेते रहे हैं। वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने का मुद्दा भी गर्म है।
PM Modi in Darbhanga LIVE: थोड़ी देर में दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा कड़ी
PM Modi in Darbhanga LIVE: पीएम मोदी थोड़ी देर में विशेष विमान के जरिए दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रैली में आने वाले लोगों की बारीकी से सुरक्षा जांच की जा रही है। सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।
PM Modi in Darbhanga LIVE: पीएम मोदी का पांचवां बिहार दौरा, एक महीने में सातवीं रैली
PM Modi in Darbhanga LIVE: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पांचवां बिहार दौरा है। बीते एक महीने में वे 6 रैलियां कर चुके हैं। दरभंगा में वे आज सातवीं चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं।
