Headlines

पड़ोसी से विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग; कथित जवान ने छत से बरसाईं गोलियां, हथियारों के साथ गिरफ्तार

पड़ोसी से विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग; कथित जवान ने छत से बरसाईं गोलियां, हथियारों के साथ गिरफ्तार


रोहतास जिले में पड़ोसी से छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में कथित सेना के जवान ने फायरिंग कर दी। जिसमें पड़ोसी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से दो बंदूकें, 13 कारतूस, दो मैगजीन बरामद हुई हैं।

sandeep हिन्दुस्तान, रोहतासSun, 22 Sep 2024 01:35 PM
share
Share

रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा में एक मकान निर्माण के दौरान छज्जा निकालने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद के बाद फायरिंग मामले में पुलिस ने कथित रूप से आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके घर से एक दो नाली बंदूक, एक पिस्टल , कारतूस समेत अन्य हथियार जब्त हुए हैं। इस संबंध में प्रेस वार्ता कर डेहरी एसडीपीओ-1 कोटा किरण ने बताया कि शनिवार शाम गोपी बिगहा में गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर गोपी बिगहा गांव में छापेमारी की गई।

घटना में संलिप्त अभियुक्त मिथलेश कुमार, पिता शिवप्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और गोली बरामद कर ली गई है। इसके अलावा दो नाली बंदूक, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस, एक दो बोर का छड़, और तीन खोखे भी मिले हैं।

ये भी पढ़े:चिकन में ज्यादा था नमक, शिकायत करने पर पति की पीट-पीटकर हत्या;

आरोपी आर्मी का जवान बताया जाता है, एसडीपीओ ने बताया कि उसकी पहचान की जा रही है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में गोपी बिगहा निवासी दिव्यांग ओम प्रकाश सिंह द्वारा बताया गया है कि पड़ोस के मिथिलेश कुमार के द्वारा अपने घर की छत की ढलाई की जा रही थी। लेकिन मेरे द्वारा यह पूछने पर कि छज्जा मेरी जमीन से क्यों निकाल रहे हैं, इतना कहने पर मिथिलेश कुमार गाली गलौज करते हुए अपने घर से दो नाली बंदूक निकालकर सीधे मेरी ओर चला दी। बंदूक से निकली दोनों गोली उनके कनपटी को छूते हुए निकल गई। उन्होंने किसी तरह बगल में छुपकर जान बचाई।

ये भी पढ़े:अफेयर के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या; घर छोड़कर पति फरार

इस दौरान उनके घर की कुसुम देवी ने मेरे गले से सोने की चेन और पॉकेट से 10 हजार रुपए भी निकाल लिए। दिव्यांग होने के कारण अपना पूरी तरह बचाव नहीं कर पाया। गिरने के कारण भी चोट भी लगी है। एसडीपीओ ने कहा है कि हथियार और कारतूस की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी के आर्मी के जवान होने की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.