जेल से रिलीज हुए अनंत सिंह, एके-47 केस में पटना हाई कोर्ट ने किया है बरी, समर्थकों में भारी जोश

जेल से रिलीज हुए अनंत सिंह, एके-47 केस में पटना हाई कोर्ट ने किया है बरी, समर्थकों में भारी जोश


बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल से रिलीज हो गए हैं। अनंत सिंह बुधवार शाम को पटना की बेऊर जेल से बाहर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। बता दें कि पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी। अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो सियासी घमासान भी जारी है। अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *