जिसको GDP नहीं पता वो विकास की कहानी समझा रहा, तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का तंज

जिसको GDP नहीं पता वो विकास की कहानी समझा रहा, तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का तंज


अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। वो लगातार अपने विरोधियों पर हमला भी बोल रहे हैं। अब एक बार फिर प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव को घेरा है। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें GDP के बारे में पता नहीं है वो विकास की बात करते हैं। 

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘तेजस्वी यादव की बातों पर टीका-टिप्पणी करना उनके कितनी समझ है वो भी विकास के मामले में। तेजस्वी यादव जात के मामले में बोलें तो उसपर टिप्पणी हो सकती है। रंगदारी, बालू, शराब माफिया पर बोलें तो उसपर टिप्पणी हो सकती है। वो क्राइम पर बोलें तो उसका जवाब देंगे। 

तेजस्वी यादव अब विकाल के मॉडल की चर्चा करें ये हास्यास्पद लगता है। उनके घर के लोग 15 साल यहां शासन में रहे हैं। जिसको अपना नहीं पता कि GDP क्या है और जीडीपी ग्रोथ क्या है? वो बिहार की विकास की कहानी समझा रहा है उसपर क्या टिप्पणी करना।’ 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ‘क्राइम की जहां तक बात है तो सिर्फ इतना ही कहूंगा कि छह महीने पहले तक तेजस्वी यादव खुद उप मुख्यमंत्री थे। तब उस वक्त उनको बिहार स्विट्जरलैंड लगता था। छह महीने के बाद उनको कत्लखाना नजर आ रहा है। अभी नीतीश कुमार पलट कर चले जाए महागठबंधन में तब उनको बिहार फिर बढ़िया दिखने लगेगा।’

यहां आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अभी कुछ दिनों पहले भी तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की नहीं, बाबू जी की राजनीति की दुकान थी और वो इसपर बैठ गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *