Headlines

गुरु जी को शिष्या से हुआ प्यार, किताब खरीदने निकले और हो गए फरार, बिहार न्यूज़

गुरु जी को शिष्या से हुआ प्यार, किताब खरीदने निकले और हो गए फरार, बिहार न्यूज़


आरोपी शिक्षक छात्र को ट्यूशन पढ़ता था। वह पिछले चार महीने से टीचर के घर पर जाकर मैट्रिक की तैयारी करती थी। इसी बीच दोनों में अफेयर हो गया। दोनों किताब खरीदने के बहाने निकले और फरार हो गए।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 6 Oct 2024 08:03 AM
share
Share

बिहार के नालंदा में ट्यूशन पढ़ने वाले एक शिक्षक ने गुरु शिष्या के पवित्र संबंधों को तार-तार कर दिया। किताब खरीदने के बहाने को शिष्या को बाजार ले गया और उसके साथ फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बेटी के गायब हो जाने से माता पिता का बुरा हाल है। आरोपी शिक्षक की पहचान मनोज कुमार के रूप में की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शिक्षक छात्र को ट्यूशन पढ़ता था। वह पिछले चार महीने से टीचर के घर पर जाकर मैट्रिक की तैयारी करती थी। इसी बीच दोनों में अफेयर हो गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी अन्य के छात्रों को भी ट्यूशन पढ़ता था।

ये भी पढ़े:मौलाना ने डराकर तो प्रेमी ने झांसा देकर किया रेप; लवर को जेल, मौलाना आजाद क्यों

शुक्रवार की शाम वह अपनी छात्रा को लेकर किताब खरीदने के बहाने बाजार गया। देर शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन में जुट गए। रात भर नहीं लौटे तो शनिवार को घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी बेटी के फरान हो जाने से परिवार सदमे में है। पुलिस आरोपी शिक्षक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना को लेकर बिंद थाना के प्रभारी पदाधिकारी रोशन कुमार ने जानकारी दी है कि पर परिवार की ओर से पुलिस से शिकायत की है। प्रारंभिक छानबीन में या प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। आरोपी शिक्षक की पहचान मनोज कुमार के रूप में की गई है। दोनों की बारामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में इस प्रेम प्रसंग की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोनों को खोज निकाला जाएगा। पुलिस अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.