गणेश पूजा में अश्लील भोजपुरी गाने पर लड़कियों संग ठुमके, युवकों ने लहराए पिस्टल; पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

गणेश पूजा में अश्लील भोजपुरी गाने पर लड़कियों संग ठुमके, युवकों ने लहराए पिस्टल; पुलिस बोली- होगी कार्रवाई


Jamui News : बताया जाता है कि एक युवक के हाथ में पिस्टल है। जबकि एक अन्य के हाथ में देसी कट्टा है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो दो गोली भी फायर की गई थी। जिसमें एक युवक बाल-बाल बच गए।

गणेश पूजा में अश्लील भोजपुरी गाने पर लड़कियों संग ठुमके, युवकों ने लहराए पिस्टल; पुलिस बोली- होगी कार्रवाई
Nishant Nandan हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 05:05 AM
share
Share

Jamui News : बिहार के जमुई में लक्ष्मीपुर के नवकाडीह गांव में आर्कस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के साथ कुछ युवकों का हथियार के साथ ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। बार बालाओं के साथ हथियार लहराते कुछ युवक की पहचान कर ली गई है। बताया जाता है कि एक युवक के हाथ में पिस्टल है। जबकि एक अन्य के हाथ में देसी कट्टा है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो दो गोली भी फायर की गई थी। जिसमें एक युवक बाल-बाल बच गए।

बताया जाता है कि अश्लील भोजपुरी गाने पर हथियार लहराते युवकों ने सारी हदें पार कर दी थी। नवकाडीह गांव में गणेश पूजा के दौरान ग्यारह सितंबर को आर्कस्ट्रा का आयोजन किया था। वीडियो लक्ष्मीपुर थाना को ग्रामीणों की ओर से दिया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फायरिंग और हथियार लहराने के मामले की जांचोपरांत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जायेगी।

साथ ही वैसे युवकों की भी पहचान की जा रही है। जो हथियार लहराते युवक को ठुमके लगाने के दौरान साथ थे और सहयोग कर रहे थे। विदिता हो कि बीते वर्ष 2023 में उक्त गांव में आयोजित गणेश पूजा में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एक युवक गोली बारी में जख्मी हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली है। घटना की सत्यता को लेकर पुलिस टीम पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्तान अखबार मामले की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *