क्यों जिद पर अड़ा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बिहार में नए हवाईअड्डे का काम लटका, CM नीतीश से हुई शिकायत

क्यों जिद पर अड़ा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बिहार में नए हवाईअड्डे का काम लटका, CM नीतीश से हुई शिकायत


बिहार के पूर्णिया जिले में बन रहे नए एयरपोर्ट का काम लटक गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक जिद की वजह से यह काम अटका है। दरअसल पूर्णिया एयरपोर्ट के मामले में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया(एएआई) का यह जिद्द कि 52.18 एकड़ जमीन का हैंडओवर तब तक नहीं लिया जाएगा जब तक कि 15 एकड़ जमीन अधिग्रहित न हो जाए और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को सौंपने के लिए तैयार न हो जाए।

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए बिहार सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्व ही अधिगृहीत 52.18 एकड़ भूमि का हैंडओवर लेने में दरभंगा एवं बिहटा एयरपोर्टों की तुलना में एएआई भेदभाव कर रही है। जिस तरह बिहटा एयरपोर्ट के लिए 8 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है, ठीक उसी तरह पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया का यह रवैया आश्चर्यजनक एवं आपत्तिजनक है। यह कहना है समाजसेवी विजय श्रीवास्तव का। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूर्णिया एयरपोर्ट की शीघ्र शुरूआत के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक बुलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पीएम पैकेज बिहार का पार्ट नहीं होते हुए भी दरभंगा एयरपोर्ट लगभग चार वर्षों से ऑपरेटिव है और पूर्णिया एयरपोर्ट पीएम पैकेज बिहार 2015 का पार्ट होने के बावजूद नौ वर्षों से उपेक्षित एवं विलंबित है। पूर्णिया एयरपोर्ट और दरभंगा एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया एवं बिहार सरकार के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग एक साथ पांच जून 2023 को ही हस्ताक्षरित हुआ था। पूर्णिया एयरपोर्ट के सिविल एंक्लेव के विकास के लिए बिहार सरकार द्वारा 2 वर्षों पूर्व ही अधिगृहीत 52.18 एकड़ जमीन का हैंडओवर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया नहीं ले रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन की मांग के अनुसार अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है।

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिगृहीत अधिग्रहित 23.75 एकड़ जमीन को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 14.11.22 को हैंडओवर लिया गया, जबकि अधिगृहीत 52.65 एकड़ जमीन को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 01.03.23 को हैंडओवर लिया गया। अर्थात एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दो चरणों में जमीन का हैंडओवर लिया गया। बिहटा एयरपोर्ट के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिगृहीत 108 एकड़ जमीन को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया हैंडओवर ले चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और 8 एकड़ जमीन की मांग बिहार सरकार से कर रही है। अर्थात बिहटा एयरपोर्ट के लिए भी एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को दूसरे चरण में 8 एकड़ जमीन का हैंडओवर लेना पड़ेगा।

एएआई को भी पत्र की सूचना

सीएम से पूर्णिया में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एयरपोर्ट मामले को सुलझाने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, एयरपोर्ट्स डायरेक्टर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को भी भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *