Headlines

एक महीने में 25 लाख से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत, बिहार में युवा सबसे ज्यादा बीमार; किस बीमारी का ज्यादा प्रकोप

एक महीने में 25 लाख से ज्यादा की बिगड़ी तबीयत, बिहार में युवा सबसे ज्यादा बीमार; किस बीमारी का ज्यादा प्रकोप


राज्य में सबसे अधिक युवा बीमार हो रहे हैं। एक माह में राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में 25 लाख 91 हजार मरीज विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 7 लाख 80 हजार मरीज 18 से 30 आयु वर्ग के थे। यानी अस्पताल आने वाले कुल मरीजों में करीब 30 फीसदी युवा हैं। इन 7 लाख 80 हजार में भी लगभग 5 लाख 20 हजार लड़कियां हैं जो कुल युवा मरीजों का करीब 65 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग को जिलों से जुलाई माह की मिली रिपोर्ट के आधार पर यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई माह में 5 वर्ष तक के 2.5 लाख बच्चों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 19 लाख 33 हजार मरीजों को दवा लिखी गई। इनमें अधिकांश मरीजों को अस्पताल से मुफ्त दवा मिली।

दर्द की शिकायत वाले मरीज सबसे अधिक

सबसे अधिक विभिन्न तरह के दर्द की शिकायत वाले मरीज अस्पताल पहुंचे। ऐसे मरीजों की संख्या लगभग एक लाख 62 हजार बताई गई। बुखार से पीड़ित एक लाख 52 हजार लोग इलाज के लिए आए। शारीरिक कमजोरी वाले मरीजों की संख्या भी एक लाख से अधिक रही। डायरिया और कॉलरा जैसी बीमारियों की शिकायत लेकर 50 हजार से अधिक मरीज अस्पतालों में पहुंचे। 80 हजार मरीज घाव व चर्म रोग की शिकायत लेकर पहुंचे। 75 हजार लोग सर्दी की समस्या लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *