आप मोबाइल पर पोर्न देख रहे हैं, 24 घंटे में होगी गिरफ्तारी; साइबर ठगों का नया हथकंडा

आप मोबाइल पर पोर्न देख रहे हैं, 24 घंटे में होगी गिरफ्तारी; साइबर ठगों का नया हथकंडा


साइबर शातिरों ने नया खेल शुरू किया है, सीबीआई के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की बात बोलकर 24 घंटे में गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। मामला शहर के सिकंदरपुर स्तिथ बालूघाट का है। जहां एक युवक के मेल पर सीबीआई का फर्जी मेल भेजकर ठगी करने की कोशिश की गई। उसे शाम के करीब साढ़े 7 बजे मेल मिला। इसमें कहा गया था की आईपी एड्रेस से पता चला है। कि आप मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे हैं। 24 घंटे में आपकी गिरफ्तारी हो जायेगी। आपको पकड़ने के लिए लोकल थाना जायेगी। इससे युवक डर गया।

बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया

उसे जब मेल आया तो वह डर गया।कहा की घर में किसी को कुछ नही बताया। सोचा कि जब पुलिस आएगी तो अपना मोबाइल चेक करवा देगा की उसने किसी भी तरह के पोर्न साइट्स पर नही गया है।मेल मिलने के ठीक 24 घंटे बाद एक कॉल आया। कॉल करने वाले में खुद को सीबीआई का ऑफिसर बताया। उसने कहा की इस मामले में क्या करना है बताइए। उसने पोर्न देखेने की बात से इंकार किया। इसपर कहा गया की आपकी सारी जानकारी मीडिया में भी दे दी जायेगी। इसके बाद उसने कॉल कट कर दिया।

ट्रू कॉलर पर नंबर दिखा रहा था स्पैम

उसने कॉल काटते ही ट्रू कॉलर पर नंबर सर्च किया। उसने देखा की नंबर रेड कलर में स्पैम लिख रहा है। जिसके बाद वह समझ गया की फ्रॉड कॉल था। उसने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। उसने कहा की मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है।

केस-1

सीबीआई बनकर 90 लाख की ठगी

जुलाई 2024 को अहियापुर के दिनेश कुमार के साथ सीबीआई, ईडी बनकर 90 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। साइबर शातिरों ने उन्हें चर्चित नरेश गोयल मनी लांड्रिंग केस में फंसने का झांसा देकर पैसे की ठगी की थी। इसको लेकर उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था की वह अपने के मित्र के घर पर थे। इसी दौरान एक कॉल आया। वीडियो कॉल पर बताया गया की उसके आधार कार्ड से केनरा बैंक में एकाउंट खोला गया है। उस अकाउंट से ढाई करोड़ का अवैध लेनदेन किया गया है। इसके बाद एक लिंक दिया गया, जिसमे सेबी, सीबीआई और ईडी का दिशा निर्देश का पीडीएफ व मनी लांड्रिंग केस का डॉक्यूमेंट मिला। इसका भय दिखाकर 90 लाख रुपए ले लिए।

केस-2

सीआईडी का लिंक देकर महिला से ठगे 4 लाख

22 जुलाई को काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक की रहने वाली एक महिला पूजा मंडल से 4 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। उन्होंने कॉल कर कहा गया की मुंबई पुलिस बोल रहे है। आपका एक पार्सल सीज लिया गया है। उसमे गैर कानूनी पदार्थ व सामग्री मिले है। वीडियो कॉल के लिए एक लिंक दे रहा हूं। लिंक पर सीआईडी लिखा था। उसे क्लिक कर वीडियो कॉल पर आई। उन्हे झांसे में लेकर 4 लाख रुपए ठग लिए गए।

वहीं इस मामले पर डीएसपी सह साइबर थानेदार सीमा डागर ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल को नही उठाए। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को नही खोले। ऐसे में फ्रॉड की प्रतिशत बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *