अनंत सिंह को जिन्होंने फंसाया, वही रिहाई कर रहे; कांग्रेस ने नीतीश को याद दिलाई पुरानी बातें

अनंत सिंह को जिन्होंने फंसाया, वही रिहाई कर रहे; कांग्रेस ने नीतीश को याद दिलाई पुरानी बातें


बिहार के मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके-47 समेत दो मामलों में पटना हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद राजनीति गर्माई हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। अनंत सिंह की रिहाई पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें फंसाया वही उन्हें जेल से बाहर निकाल रहे हैं। वे कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तो उन्हें जेल में डाल दिया गया था। उनकी रिहाई हो रही है तो अच्छी बात है, लेकिन इतने दिन जेल में रखा गया उसका हिसाब कौन देगा।

बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश को पुरानी बातें याद दिलाकर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात करते थे। जब वे सरकार में गए तो उनकी सभी मांगें खत्म हो गईं। बिहार को केंद्र से कुछ नहीं मिला। सिर्फ बजट में बिहार का नाम लिया गया, इसके कुछ मायने तो होने चाहिए।

नीतीश के साथ नहीं थे तो अपराधी थे अनंत सिंह; अब बरी हो गए; तेजस्वी का तंज

पटना में जलजमाव की समस्या पर बोलते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दो दिन बारिश होती है तो पूरा शहर डूब जाता है। जहां वे रहते हैं पाटलिपुत्र कॉलोनी में, वहां तीन-चार दिन लगातार पानी जमा रहा। नीतीश सरकार द्वारा पटना को सिंगापुर बनाने की बात हो रही थी। बिहार को हरियाणा और पंजाब बनाने की भी बात कही गई। मगर ये सभी ढकोसला है। मुख्यमंत्री को अपनी पुरानी बातों को याद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *